{"_id":"65ee32a73113ff9102097674","slug":"roads-of-five-grain-markets-will-be-repaired-with-rs-889-crores-karnal-news-c-18-knl1008-345223-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पांच अनाज मंडियों की सड़कें 8.89 करोड़ से होंगीं दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पांच अनाज मंडियों की सड़कें 8.89 करोड़ से होंगीं दुरुस्त
विज्ञापन
- गेहूं खरीद सीजन से पहले सड़कों की मरम्मत करने की तैयारी में मार्केटिंग बोर्ड
विकास की बात का लोगो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिले की अनाज मंडियों की सड़कें लंबे समय से खस्ताहाल हैं जिससे धान या गेहूं की खरीद के सीजन में आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। अब हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (एचएसएएमबी) ने जिले की पांच अनाज मंडियों की आंतरिक सड़कों को दुरुस्त करने के लिए 8.89 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी है। धनावंटन भी कर दिया गया है। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अभियंताओं की देखरेख में करनाल अनाज मंडी में टाइल का कार्य शुरू करा दिया है। वहीं, सड़कों का निर्माण कार्य सोमवार से ही शुरू करा दिया जाएगा।
हरियाणा सरकार ने हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के कार्य में कटौती कर दी है। ग्रामीण क्षेत्रों में अनाज मंडियों को जाने वाली सैकड़ों सड़कों की मरम्मत का कार्य मार्केटिंग बोर्ड से लेकर जिला परिषद को दे दिया है। अब अनाज मंडियों की आंतरिक सड़कों की मरम्मत व सुदृढ़ीकरण का कार्य ही मार्केटिंग बोर्ड के पास बचा है। लेकिन लंबे समय से अनाज मंडियों में सड़कों की मरम्मत नहीं हो सकी है। जिसके कारण जिले की अधिकतर अनाज मंडियों में अंदर की सड़क टूट चुकी है। हालांकि बारिश से पहले या खरीद सीजन शुरू होने से पहले कुछ सड़कों पर मिट्टी या बजरी आदि डालकर उन्हें निकलने लायक कर दिया जाता है लेकिन कुछ दिन बाद ही सड़क ज्यों की त्यों हो जाती है।
पिछले धान के सीजन में भी ऐसा ही हुआ था लेकिन किसानों और आढ़तियों की मांग पर जब मार्केटिंग बोर्ड के अभियंताओं ने सड़कों की मरम्मत की कार्ययोजना तैयार कर भेजी लेकिन इसके बाद बारिश का मौसम शुरू हो गया है। अब गेहूं खरीद का सीजन शुरू होने में 20 से 25 दिन का ही समय शेष है, अभी अनाज मंडियों में निर्माण शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन
हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड करनाल के कार्यकारी अभियंता विजेंद्र सिंह ने बताया कि जिले की कई अनाज मंडियों की सड़कों की मरम्मत व सुदृढ़ीकरण के कार्य का इस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय भेजा गया था, जिसे स्वीकृति मिल चुकी है। कुछ मंडियों में टाइल आदि का कार्य शुरू करा दिया है। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण कुछ समय और आगे बढ़ा लेकिन अब सोमवार से कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
किस मंडी में कितनी लागत से सुधरेंगी सड़कें
कार्यकारी अभियंता (एसएसएएमबी) विजेंद्र सिंह ने बताया कि करनाल शहर की नई अनाज मंडी में टाइल का कार्य पूरा कर लिया गया है। यहां 2.68 करोड़ रुपये से मंडी के अंदर की सभी मुख्य सड़कों की मरम्मत की जाएगी। कोलतार का कार्य भी सोमवार से शुरू करा दिया जाएगा। इसके लिए खराब सड़कों की सफाई आदि का कार्य कई दिनों से चल रहा है। साथ ही जिले की निसिंग अनाज मंडी में टाइल का कार्य चल रहा है। यहां 2.95 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। जबकि बयाना अनाज मंडी में 77 लाख रुपये, बल्ला अनाज मंडी में 1.33 करोड़ और असंध अनाज मंडी में 1.16 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों की मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आमतौर पर देखा जाता है कि पांच से 10 अप्रैल के बीच अनाज मंडियों में गेहूं आना शुरू हो जाता है, लेकिन सड़कों का निर्माण कार्य मार्च माह के अंतिम सप्ताह से पहले ही पूरा कर लिया जाएगा। जिससे अब मंडियों के अंदर किसानों को आवागमन में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।
गुणवत्तायुक्त हो सड़कों की मरम्मत
अनाज मंडी की सड़कें काफी दिनों से खराब हैं, कई बार मार्केटिंग बोर्ड से सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की जा चुकी है, क्योंकि फसल खरीद के सीजन में किसानों को मंडी के अंदर आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही आढ़तियों को तो रोजाना ही इन खस्ताहाल सड़कों से जूझना पड़ता है। बताया जा रहा है कि शीघ्र ही सड़कों की मरम्मत होने वाली है, यदि सड़कों की सही मरम्मत होती है तो किसानों और आढ़तियों को लाभ मिलेगा। सड़कों की मरम्मत गुणवत्तायुक्त होनी चाहिए।
- रजनीश चौधरी, प्रधान- करनाल नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन