फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Roads connecting villages to cities and highways will be in good condition

Karnal News: गांवों को शहर और राजमार्ग से जोड़ने वाली सड़कें होंगी दुरुस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 07:00 AM IST
विज्ञापन
Roads connecting villages to cities and highways will be in good condition
- मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी, 27 किलोमीटर की नौ सड़कों के नवनिर्माण पर खर्च होंगे 10.59 करोड़ रुपये
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। गांवों को करनाल शहर व राजमार्गों से जोड़ने वाली सड़कें अब गुड्ढामुक्त होंगी। इनका सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ जरूरत के अनुसार चौड़ाई भी बढ़ाई जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस परियोजना को मंजूरी दे दी है। शीघ्र ही इस पर कार्य शुरू हो जाएगा।

जिले की नौ ओडी (अदर डिस्टिक) सड़कों की मरम्मत, चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए चुना गया है। इन सभी सड़कों की लंबाई करीब 27 किलोमीटर है, इनके सुधार पर 10.59 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। जिला प्रशासन की ओर से कागजी कार्यवाही तेज कर दी गई है। जल्द पीडब्ल्यूडी की ओर से निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


ग्रामीण सड़कों की हालत सबसे ज्यादा खराब थी, जिन नौ प्रमुख सड़कों को चुना गया है, इन पर रोजाना करीब एक लाख से ज्यादा वाहनों की आवाजाही है। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि संबंधित विभाग को निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सड़कों का होगा चौड़ीकरण
- 1.04 करोड़ रुपये की लागत से करनाल-कैथल रोड से गांव पिंगली नरुखेड़ी तक 4.151 किलोमीटर तक की सड़क।

- 1.24 करोड़ रुपये की लागत से गांव काछवा से डेरा पुरबियान रोड तक 2.250 किलोमीटर तक की सड़क।

- 85.22 लाख रुपये की लागत से गांव शाहपुर से गांव कलामपुर रोड तक 1.650 किलोमीटर तक की सड़क।

- 22.78 लाख रुपये की लागत से करनाल-काछवा-सांबली-कौल सड़क से पुंडरक तक 1.100 किलोमीटर लंबी सड़क।

इन सड़कों का होगा सुदृढ़ीकरण
- 1.58 करोड़ रुपये से गांव डाबरी कलामपुर मार्ग।

- 95.91 लाख रुपये की लागत से कलामपुर से काछवा गांव तक 3.400 किलोमीटर लंबी सड़क।

- 2.19 करोड़ रुपये की लागत से काछवा से जरीफाबाद गांव तक 4.320 किलोमीटर लंबी सड़क।

- 1.13 करोड़ रुपये की लागत से गांव घोघडीपुर से पिंगली तक 2.300 किलोमीटर लंबी सड़क।

- 1.34 करोड़ रुपये की लागत से गांव काछवा से बहलोलपुर तक 4.100 किलोमीटर लंबी सड़क।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed