{"_id":"642c8d3294956f48260faab7","slug":"roads-bridgesrejuvenated-karnal-news-c-18-knl1031-82074-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: प्रदेश की 11 सड़कों और 11 पुलों का होगा कायाकल्प, केंद्र से 874 करोड़ मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: प्रदेश की 11 सड़कों और 11 पुलों का होगा कायाकल्प, केंद्र से 874 करोड़ मंजूर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
असंध। केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश में खस्ताहाल हुईं 11 सड़कों और 11 पुलों के नव निर्माण और चौड़ीकरण को लेकर 874 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। इसमें असंध क्षेत्र की भी दो मुख्य सड़कें शामिल हैं। दोनों सड़कों पर छह पुलों को चौड़ा किया जाएगा। असंध से सिरसल रोड और असंध से कैथल रोड की सड़क शामिल है।
कांग्रेस विधायक शमशेर सिंह गोगी ने कहा कि असंध से सिरसल रोड करीब 20 किलोमीटर लंबी है, जिस पर ट्रैफिक की बहुत अधिकता रहती है। ऐसे में यहां हर रोज हादसे होते हैं। हादसों और ट्रैफिक की अधिकता को देखते हुए कई बार असंध सिरसल सड़क और असंध से कैथल रोड को चौड़ा करने की मांग विधानसभा में उठाई गई थी। पीडब्ल्यूडी की ओर से केंद्र सरकार से सड़क के लिए बजट जारी करने की मांग की थी। इस पर केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बजट जारी कर दिया है। विधायक ने बताया कि असंध से सिरसल मार्ग पर 49 करोड़ 90 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। इस पर चार पुलों का भी चौड़ा किया जाएगा। दनौली गांव से लेकर खेड़ीसर्फअली से आगे कैथल सीमा तक सड़क को 33 फीट चौड़ा किया जाएगा। इस पर करीब 33 करोड़ 82 लाख रुपये की लागत आएगी। इस पर दो पुलों के चौड़ा किया जाएगा।