फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Roads are being polished to ensure that there are no pebbles in the way of Cyclothon.

Karnal News: साइक्लोथॉन की राह में कंकर न बने रोडा, चमकाई जा रही सड़कें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Roads are being polished to ensure that there are no pebbles in the way of Cyclothon.
प्रदेश को ड्रग फ्री बनाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा चलाई गई साइक्लोथॉन यात्रा ने आज खंड साढौरा से रविवार को जिले की सीमा में प्रवेश कर लिया गया। यात्रा के 300 साइकिलिस्ट उत्साह के साथ सीमा पर पहुंचे। बिलासपुर से होते हुए जगाधरी के अग्रसेन चौक पर पहुंची यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस यात्रा को हरी झंडी देकर रवाना करेंगे। लेकिन इस यात्रा को सफल कराने की जिम्मेदारी प्रशासन के कंधों पर है जो बहुत बड़ी चुनौती है। चूंकि यहीं पर इस यात्रा का समापन बेला है। ऐसे में भारी संख्या में यात्रा में शामिल होने के लिए प्रतिभागी होंगे। उधर साइक्लोथॉन यात्रा में कंकर रोडा न बन सके इसके लिए सड़कों को पहले ही दुरुस्त कर दिया गया। चूंकि जिन जगहों से यात्रा ने गुजरना है वे क्षतिग्रस्त थी।
विज्ञापन


डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने बतया कि 25 सितंबर यानी सोमवार को सुबह यात्रा अग्रसेन चौक जगाधरी से शुरू होकर प्यारा चौक, फव्वारा चौक, कमानी चौक, विश्वकर्मा चौक, पाजुंपुर, जयपुर, अलाहर, मंधार, गुमथला राव, गढ़ी बीरबल पहुंचेगी। इसके अलावा पांजूपुर में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा भूमि पूजन किया जाएगा। डीसी ने बताया कि साइक्लोथॉन यात्रा जगाधरी पहुंचने के उपरांत महाराजा अग्रसेन कॉलेज के सभागार में प्रवास के दौरान सूचना, लोक संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के कलाकारों द्वारा नशा मुक्ति पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। लोगों से नशा नहीं करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


उधर भाजपा के मीडिया प्रभारी कपिल मुनीष गर्ग ने बताया कि यह यात्रा रिकाॅर्ड तोड़ होगी। चूंकि इस साइक्लोथॉन का यहीं पर समापन होगा। ऐसे में भारी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है। खास बात यह होगी की यात्रा में सभी साइक्लोथॉन के नाम की टी शर्ट के साथ होंगे। उधर पुलिस प्रवक्ता के अनुसार साइक्लोथॉन यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन की तरफ से तमाम इंतजाम किए गए हैं। पुलिस की यात्रा पर हर पैनी नजर रहेगी। बहुत कर्मचारी बिना वर्दी के भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed