फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Road blocked for four hours due to accused not being arrested

Karnal News: आरोपी की गिरफ्तार नहीं होने से चार घंटे मार्ग जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jan 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Road blocked for four hours due to accused not being arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जठलाना। नाहरपुर गांव में 11 जनवरी के गोहत्या मामले में 12 दिन बाद भी आरोपी गिरफ्तार न किए जाने पर गोरक्षक भड़क गए। जिन्होंने मंगलवार को जठलाना थाने के सामने करनाल-यमुनानगर मार्ग जाम कर दिया। साथ ही पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। इस तरह करीब चार घंटे मार्ग जाम रख गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। गोरक्षक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक जाम न खोलने पर अड़े रहे। बाद में सूचना पर रादौर डीएसपी गुरमेल सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच सीआईए-1 से कराने का आश्वासन दिया। इस पर गोरक्षकों ने जाम खोल दिया। गोरक्षकों में सचिन राणा, रंजीत, नंदू, साहिल, बाबू, सन्नी, रोहित, गौरव ने बताया कि 11 जनवरी को नाहरपुर गांव में खेत से गाय का कटा सिर व खाल मिले थे। इसके 12 दिन बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। जबकि घटना के 48 घंंटे बाद गोरक्षक थाने में पहुंचकर पहले भी हंगामा कर चुके हैं। इसके बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के रोष में गोरक्षकों को मार्ग जाम करना पड़ा। मौके पर पहुंचे रादौर डीएसपी गुरमेल सिंह ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच सीआईए-1 को सौंप दी गई है और पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed