{"_id":"69b30fa39e733d3e920754fa","slug":"road-and-dpc-uprooted-in-three-illegal-colonies-karnal-news-c-18-knl1018-863230-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: तीन अवैध कॉलोनियों में सड़क और डीपीसी को उखाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: तीन अवैध कॉलोनियों में सड़क और डीपीसी को उखाड़ा
विज्ञापन
जेसीबी से अवैध निर्माण गिराता चालक। डीटीपी
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिला नगर योजनाकार की टीम ने वीरवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल के सहयोग से अवैध कॉलोनियों व अवैध निर्माण पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की। पहली कार्रवाई कुटेल गांव के पास काटी जा रही करीब 4.5 एकड़ की अवैध कॉलोनी में की। ये कॉलोनी टोल प्लाजा लिंक रोड पर स्थित थी। यहां सभी कच्ची सड़कों को उखाड़ा गया।
दूसरी अवैध कॉलोनी लगभग 4.5 एकड़ में कंबोपुरा गांव में अशोक विहार कॉलोनी के पीछे काटी जा रही थी। इसमें एक निर्माणाधीन मकान, 4 डीपीसी, एक कमरे को तोड़ा गया। तीसरी अवैध कॉलोनी लगभग 1.5 एकड़ में कंबोपुरा गांव में अंसल कॉलोनी के पीछे काटी जा रही थी। यहां सभी पक्की सड़कों को उखाड़ा गया। जिला योजनाकार गुंजन वर्मा ने लोगों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति अवैध कॉलोनी में निर्माण नहीं करें, अन्यथा कार्यालय की ओर से तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो