फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   road accidnet

बिना संकेत ट्रक मोड़ा, पिकअप सवार परिचालक की मौत

Sun, 25 Jul 2021 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
road accidnet
नाहन/पानीपत। टोल प्लाजा पानीपत के पास एक ट्रक चालक की लापरवाही से पिकअप में सवार परिचालक (कंडक्टर)की मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप टमाटरों से लदा था और ट्रक चालक ने बगैर इंडीकेटर दिए ही वाहन को मोड़ दिया, जिससे पिकअप ट्रक में जा टकराया। ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप चालक की शिकायत पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ट्रक राजस्थान का था, जिसका नंबर पिकअप चालक ने पुलिस को मुहैया कराया है।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के शिलाई जाल सिरमौर निवासी पिकअप चालक दीपांशु ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी पिकअप में टमाटर लादकर रविवार की सुबह साढ़े चार बजे पानीपत टोल प्लाजा पर पहुंचा था। उसके साथ पिकअप में कंडक्टर अजय था। अजय भी शिलाई सिरमौर का रहने वाला है। वे दोनों पानीपत मंडी में बेचने के लिए टमाटर ले जा रहे थे। पानीपत टोल प्लाजा के पास राजस्थान नंबर के एक ट्रक चालक ने बगैर इंडीकेटर दिए वाहन को मोड़ दिया।
विज्ञापन

पिकअप ट्रक में जा टकराई। हादसे में कंडक्टर अजय को गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एंबुलेंस बुलाकर उसे सिविल अस्पताल लेकर भी पहुंचा लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिकअप चालक की शिकायत पर थाना सेक्टर 13/17 पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ट्रक के नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed