{"_id":"62436ae4f74c5d58752fa514","slug":"road-accidents-snatched-five-lives-karnal-news-knl1033102198","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों ने छीनी पांच जिंदगियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों ने छीनी पांच जिंदगियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पांच सड़क हादसों में पांच लोगों की जान चली गई। ये हादसे असंध, मर्दानखेड़ा, प्योंत, समानाबाहु आदि क्षेत्रों में हुए। सभी मामलों में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, पुलिस ने शिकायत के आधार वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
1
असंध के कबूलपुरा निवासी प्रेम सिंह ने बताया कि वह अपने बड़े भाई 43 वर्षीय जयभगवान के साथ गोहाना जाने के लिए बाइक पर सवार थे। जब दूध की डेयरी के समीप पहुंचे तो सालवन की तरफ से आ रहे एक बाइक सवार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसका भाई जयभगवान घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
2
गांव सराफाबाद माजरा निवासी अमित कुमार ने बताया कि 25 मार्च की रात वह अपने पिता मांगे राम के साथ रिश्तेदार की शादी में गया था। शादी समारोह में शामिल होने के बाद वे दोनों बाइक पर वापस घर आ रहे थे। हेरिटेज लॉन से थोड़ा आगे उसके पिता की बाइक को एक कार चालक ने टक्कर मार दी, जिससे उसके पिता सड़क पर गिर गए। उसके बाद वह उन्हें घर ले गया। 28 मार्च को उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई तो एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर आया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
3
गांव पाढ़ा निवासी रामपाल ने बताया कि 28 मार्च को वह किसी काम से असंध से कैथल जा रहा था। मर्दानखेड़ा के अड्डे से पहले उसके आगे आगे एक बाइक सवार जा रहा था। तभी एक हरियाणा रोडवेज बस चालक ने उस बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने उसे अस्पताल पहुंचाया तो उसकी पहचान कैथल के गांव भाणा निवासी दयानंद के रूप में हुई। असंध से उसे करनाल रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
4
गांव प्योंत निवासी बलवंत ने बताया कि 28 मार्च को वह कार में सवार होकर नीलोखेड़ी जा रहा था। काली माता मंदिर के समीप जीटी रोड पर पहुंचा तो उसके आगे जा रहे एक बाइक सवार को कार चालक ने टक्कर मार दी। उसने अपनी कार रोककर देखा तो उस बाइक पर उसका भतीजा अमित शर्मा था। वह उसे घायल अवस्था में अस्पताल लेकर गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
5
गांव यूनिसपुर निवासी जतिंद्र कुमार ने बताया कि उसके पिता चंदा सिंह 26 मार्च को कुरुक्षेत्र से अपने गांव यूनिसपुर एक्टिवा पर सवार होकर आ रहे थे। जब जीटी रोड पर समानाबाहू के पास पहुंचे तो एक्टिवा को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नीलोखेड़ी के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहां से करनाल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।