{"_id":"582b5be04f1c1b55368ff39d","slug":"road-accident-crime-karnal-accident-one-dead-driver-injured-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में एक की मौत, कैंटर चालक गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में एक की मौत, कैंटर चालक गंभीर
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Wed, 16 Nov 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांतड़ी गांव के समीप करनाल-यमुनानगर स्टेट हाइवे पर कैंटर और ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और घायल चालक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, स्टेट हाइवे पर लक्कड़ से लदे एक ट्रैक्टर-ट्राली व कैंटर की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। इंद्री पुलिस थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि सांतड़ी गांव के पास एक कैंटर व ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कैंटर क्लीनर बिहार निवासी 35 वर्षीय अरविंद की मौत हो गई, जबकि कैंटर चालक घायल हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन