फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Riya and Divya excel in shot put

Karnal News: गोला फेंक में रिया और दिव्या की धाक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Riya and Divya excel in shot put
- कर्ण स्टेडियम में हुए जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन के मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कर्ण स्टेडियम में शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को लड़कियों ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विभाग की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भी प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गईं। अंडर-17 गोला फेंक में रिया और अंडर-19 में दिव्या प्रथम रहे।
जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल ने बताया कि 28 और 29 अगस्त को लड़कों की प्रतियोगिता होगी। कुल 32 खेल मुकाबलों में खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इससे पहले खंड स्तर पर प्रतियोगिता कराई गई थी। खंड स्तर पर विजेता खिलाड़ी अब जिला स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। इसके बाद विजेता खिलाड़ी राज्य स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया और कहा कि हारने के बाद खिलाड़ी निराश न हों बल्कि इस हार से कुछ सीखें और अगली प्रतियोगिता के लिए अपनी कमी में सुधार करने की कोशिश करें। जिससे आगामी प्रतियोगिताओं में आप सफल हो सकें। साथ ही उन्होंने बताया कि ब्वायज की लॉन टेनिस की प्रतियोगिता चार सितंबर और क्रिकेट प्रतियोगिता 31 अगस्त को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम
अंडर-17 की गोला फेंक में रिया प्रथम, साक्षी द्वितीय।
अंडर-19 में गोला फेंक में दिव्या प्रथम, तमन्ना द्वितीय।
अंडर-17 में जैवलिन थ्रो में आस्था प्रथम, पलक द्वितीय।
अंडर-19 में जैवलिन थ्रो में स्लोनी प्रथम, तमन्ना द्वितीय।
अंडर-14 में खो-खो में नीलोखेड़ी की टीम प्रथम, असंध की टीम द्वितीय।
अंडर-17 में खो-खो में इंद्री की टीम प्रथम, असंध की टीम द्वितीय।
अंडर-19 में खो-खो में असंध की टीम प्रथम, करनाल की टीम द्वितीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed