फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ritu of MSc stands first in quiz.

Karnal News: प्रश्नोत्तरी में एमएससी की रितू प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Ritu of MSc stands first in quiz.
- दयाल सिंह कॉलेज में हुए कई कार्यक्रम
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। दयाल सिंह कॉलेज की एनएसएस इकाई की ओर से मंगलवार को कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। एक बार में एक बूंद और एक धड़कन, जीवन बचाना विषय पर हुए आयोजन में जहां रक्तदान किया गया, वहीं पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके अलावा साइबर सुरक्षा के तहत प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया। जिसमें एमएससी की रितू प्रथम, बीए की मुस्कान द्वितीय, एमए की सिमरन तृतीय रही।


कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के संस्थापक सरदार दयाल सिंह मजीठिया की 126वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद प्रिंसिपल डॉ. आशीमा गक्खड़ ने पौधरोपण किया। वहीं सीपीआर प्रशिक्षण के तहत युवा लोगों में दिल के दौरे की दरों में हाल ही में वृद्धि के मद्देनजर एनएसएस स्वयंसेवकों को एक व्यापक सीपीआर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्वेता यादव, दीपक कुमार और डॉ. चंचल गुप्ता मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed