{"_id":"695c24eb60f5ab45b20baaf9","slug":"ritu-maan-won-bronze-medal-in-state-level-judo-competition-karnal-news-c-18-knl1018-817072-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: प्रदेश स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में रितु मान ने जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: प्रदेश स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में रितु मान ने जीता कांस्य पदक
Tue, 06 Jan 2026 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्ला। हरियाणा जूनियर स्टेट जूडो चैंपियनशिप में जिले की खिलाड़ी रितु मान ने 52 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया है। प्रतियोगिता का आयोजन भिवानी में किया गया था। खिलाड़ी एमडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बल्ला की छात्रा है। विद्यालय पहुंचने पर स्कूल प्रबंधक कमेटी की ओर से वीरेंद्र मान ने खिलाड़ी को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
प्रबंधक वीरेंद्र मान ने कहा कि सभी विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों में जरूर भाग लेना चाहिए। खेलने वाले व्यक्ति का जीवन चरित्रवान, स्वस्थ एवं पॉजिटिव विचार वाला होता है। खिलाड़ी ही देश और समाज के लिए अच्छी सोच रख सकता है। कोच अमित मान ने बताया कि जूडो खिलाड़ी रितु पहले भी राज्य स्तर पर स्वर्ण व रजत पदक जीत चुकी हैं। सुभाष, नरेन्द्र आर्य, जयवीर, वाइस प्रिंसिपल सुनील मौजूद रहे।