फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Riddhi Four won medals in archery

Karnal News: तीरंदाजी में रिद्धि फोर ने जीते पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 02:35 AM IST
विज्ञापन
Riddhi Four won medals in archery
- कॉलेज पहुंचने पर प्रबंधन कमेटी ने किया स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। गुरु नानक खालसा कॉलेज की एनसीसी कैडेट रिद्धि फोर ने 43वीं महिला तीरंदाजी सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में व्यक्तिगत रूप में रजत पदक, रैंकिंग राउंड में कांस्य व टीम इवेंट में रजत पदक जीता है। रिद्धि अब तक नेशनल में 68 पदक जीत चुकी है। प्रतियोगिता का आयोजन 24 से 29 नवंबर तक अयोध्या, उत्तर प्रदेश में किया गया था। शनिवार को कॉलेज पहुंचने पर कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान, प्रिंसिपल, स्टाफ व एनसीसी यूनिट ने रिद्धि का स्वागत किया।

एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. देवी भूषण ने बताया कि रिद्धि फोर कॉलेज में एक होनहार कैडेट भी रही। अब तक रिद्धि फोर ने 10 अंतरराष्ट्रीय पदक और 68 राष्ट्रीय पदक हासिल कर जिले का ही नहीं बल्कि हरियाणा का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। रिद्धि फोर की उपलब्धि पर कॉलेज गवर्नमेंट बॉडी के प्रधान सरदार कंवरजीत सिंह प्रिंस ने रिद्धि को बधाई दी। मौके पर प्रिंसिपल डॉ. गुरिंद्र सिंह, सातवीं हरियाणा एनसीसी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर नरेश आर्य व रिद्धि फोर के पिता मनोज फोर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed