फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rice miller stole rice worth 9.94 crores

Karnal News: राइस मिलर ने डकारा 9.94 करोड़ का चावल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 08:45 AM IST
विज्ञापन
Rice miller stole rice worth 9.94 crores
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। तरावड़ी एक राइस मिल संचालक ने पिछले साल कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) के तहत धान लेने के बाद 9.94 करोड़ रुपये का चावल की भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) को नहीं लौटाया। चावल की हेराफेरी के आरोप में भारतीय खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने राइस मिल संचालक, उसके पार्टनर और गारंटर सहित चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक तरावड़ी राजीव कुमार तरावड़ी थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग करनाल की ओर से वर्ष 2023-24 धान सत्र के दौरान कुल 4196 मीट्रिक टन धान (पैडी ) मिलिंग के लिए राइस मिल वीवी इंडस्ट्रीज तरावड़ी को दिया था इस दौरान जो अनुबंध हुआ था, उसके तहत दिए गए धान का 67 प्रतिशत के हिसाब से कुल 2793.23 मीट्रिक टन चावल मिलिंग करके सरकार को वापस करना था।
विज्ञापन

अनुबंध के अनुसार राइस मिल ने चावल वापस नहीं किए। नोटिस भी दिए गए लेकिन चावल एफसीआई को नहीं लौटाए। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने 13 सितंबर 2024 को वीवी इंडस्ट्रीज तरावड़ी का भौतिक निरीक्षण किया तो मिल में न तो धान मिला और न ही चावल। राइस मिल ने भारतीय खाद्य निगम को 345 मीट्रिक टन चावल ही आपूर्ति की है, जबकि कुल 2448.23 मीट्रिक टन चावल राइस मिलर पर बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकाया चावल के बारे में पूछा गया तो आरोपियों ने कोई जवाब नहीं दिया। इस प्रकार से वीवी इंडस्ट्रीज के मालिक ने अन्य पार्टनर व गारंटरों के साथ मिलकर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के चावल को खुर्दबुर्द किया है। इससे विभाग को कुल नौ करोड़ 94 लाख 80 हजार 164 रुपये का नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने वीवी इंडस्ट्रीज मालिक तरावड़ी निवासी अंकुश गर्ग, उसके भाई विशाल गर्ग, पार्टनर ऋषि देव, गारंटर बिक्रम कुमार के पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed