फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Reward of five thousand each on three absconding policemen

Karnal News: फरार तीन पुलिसकर्मियों पर पांच-पांच हजार का इनाम

Fri, 16 Jun 2023 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 16 Jun 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Reward of five thousand each on three absconding policemen
बरामद अफीम की मात्रा कम दिखाकर जमानत के लिए 1.20 लाख में किया था सौदा
विज्ञापन

आरोपी के भाई की शिकायत पर चार पुलिस कर्मचारियों पर दर्ज हुआ था केस मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। अफीम की कम मात्रा दिखाकर कोर्ट से आरोपी को छुड़ाने के लिए रिश्वत लेने के मामले में फरार चल रहे एसआई, एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मियों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है। इस मामले में एसआई चंद्रेश्वर को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। फरार पुलिसकर्मियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो पुलिस लाइन यूनिट की टीम ने आठ मई को कैथल के रहने वाले आरोपी सुलतान सिंह को निगदू थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। आरोपी से 9995 ग्राम अफीम बरामद की गई थी। टीम में शामिल एसआई चंदेश्वर, एसआई बलवान सिंह, एएसआई कृष्ण कुमार और सिपाही विजय कुमार ने सुलतान सिंह को पकड़ा था।
विज्ञापन

इन पुलिसकर्मियों ने आरोपी से मिलीभगत कर 1.20 लाख रुपये लेकर अफीम की मात्रा 25 ग्राम दिखाने का सौदा तय किया, जिससे कोर्ट से सुलतान सिंह को जमानत मिल जाए। पुलिसकर्मियों ने सुलतान सिंह के भाई नफे सिंह से 50 हजार रुपये भी ले लिए, लेकिन 25 ग्राम की जगह 447 ग्राफी अफीम की मात्रा दिखा दी। इस पर सुलतान सिंह को कोर्ट से जमानत नहीं मिली। इसके बाद नफे सिंह ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ रामनगर थाने में 14 मई 2023 को केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने यूपी के मुजफ्फरनगर के चंदौली निवासी एसआई चंद्रेश्वर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में फरार चल रहे कुरुक्षेत्र के पिहोवा निवासी सब इंस्पेक्टर बलवान सिंह ,जींद के सफीदो निवासी एएसआई कृष्ण कुमार और मधुबन के बडौता निवासी कांस्टेबल अजय कुमार पर आईजी सतेंद्र कुमार ने पांच-पांच हजार रुपये का नकद इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed