{"_id":"644ae42e4d21c0dee30d7865","slug":"returning-after-injury-boxer-surya-will-shine-in-uzbekistan-karnal-news-c-18-knl1031-104239-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जर्जर 71 सड़कों की बदलेगी सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जर्जर 71 सड़कों की बदलेगी सूरत
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिले की जर्जर 71 सड़कें जल्द दुरुस्त होंगी। इन सड़कों का निर्माण कराने की दिशा में लोक निर्माण विभाग ने काम शुरू कर दिया है। इनमें करनाल की चार, इंद्री की 15, नीलोखेड़ी की 23, असंध की 15 और घरौंडा की 14 सड़कें शामिल हैं। कुछ सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर आवंटित हो चुका है और बाकी सड़कों का टेंडर निकालने की प्रक्रिया जारी है।
धान के सीजन से पहले क्षेत्र की इन सभी टूटी सड़कों का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। हरियाणा सरकार ने टूटी सड़कों की समस्या को दूर करने के लिए जुलाई-2022 में विधायकों से उनके क्षेत्र की टूटी सड़कों की सूची मांगी थी। सड़कों के निर्माण के लिए हर विधायक को 25-25 करोड़ रुपये देने का आश्वासन दिया गया था। इसी कड़ी में करनाल के विधायकों ने अपने क्षेत्र की टूटी सड़कों का एस्टीमेट बनाकर सरकार के पास भेजा था। जिसके बाद अब इन सड़कों का निर्माण लोक निर्माण विभाग शुरू करेगा। जिससे लोगों को टूटी सड़कों की वजह से परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। लोक निर्माण विभाग की ओर से हर डिवीजन के एसडीओ और जेई को जल्द इस संबंध में प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है।
सड़कों का निर्माण कराने में विधायक धर्मपाल आगे
अपने क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत करवाने के मामले में नीलोखेड़ी से विधायक धर्मपाल गोंदर सबसे आगे हैं। उन्होंने अपने क्षेत्र से 23 सड़कों की सूची पास करवाई है। दूसरे नंबर पर इंद्री से विधायक रामकुमार कश्यप और असंध से विधायक शमशेर सिंह गोगी हैं। जिनके क्षेत्र की 15-15 सड़कें मंजूर हुई हैं। घरौंडा विधायक हरविंद्र कल्याण की 14 सड़कें और करनाल की चार सड़कें शामिल हैं।
विज्ञापन
15 दिन में मिल सकती है मंजूरी
असंध डिवीजन के एसडीओ अनिल दहिया ने बताया कि असंध की सड़कों के निर्माण के लिए एस्टीमेट बनाकर विभाग के पास भेजा गया है। अगले 15 दिन में मंजूरी मिल सकती है। जैसे ही मंजूरी मिलेगी टेंडर निकालकर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
लोक निर्माण विभाग पी-1 के एक्सईएन संदीप और पी-2 के एक्सईएन ऋषि सचदेवा ने बताया कि क्षेत्र की टूटी सड़कों के निर्माण की दिशा में काम चल रहा है। सड़कों का एस्टीमेट बना कर मुख्यालय भेजा जा रहा है। जो सड़कें पास हो रही हैं, उनके टेंडर लगाए जा रहे हैं। जल्द सभी सड़कों पर काम शुरू हो जाएगा।