फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Retired employees will protest today

Karnal News: सेवानिवृत कर्मचारी आज करेंगे प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Retired employees will protest today
करनाल। सेक्टर 12 स्थित हुडा कार्यालय में सोमवार सेवानिवृत कर्मचारियों की बैठक आयोजित हुई। इसमें पेंशन संबंधित वित्त विधेयक को वापस करवाने के लिए रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी उपायुक्त को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में संघ के जिला सचिव ओमप्रकाश सिंहमार ने कहा कि 31 दिसंबर 2025 तक रिटायर्ड कर्मचारियों या इससे पहले रिटायर्ड हुए कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग का लाभ नहीं मिलेगा और न ही उन्हें न्यायालय में अपील करने का अधिकार होगा। जिससे कमचारियों में गुस्सा है। वहीं, डीसी को मांगों का ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम सौंपा जाएगा। करनाल में लाभ सिंह आर्य, ताराचंद सैनी, इंद्री में पिरथी सिंह, विजय कांबोज, असंध में कर्मबीर दूहन, राममेहर, नीलोखेड़ी में हरपाल राणा, बाबूराम, मूनक में सूरत राम और रणदीप श्योराण, घरौंडा में योगेंद्र शर्मा और ताराचंद, कुंजपुरा में रमेश कुमार व प्रेम सिंह, चिड़ाव में जगन्नाथ व राजपाल और निसिंग में ईशम सिंह राणा व मोहन लाल ने प्रदर्शन को लेकर कर्मचारियों से संपर्क किया। इस अवसर पर रोशन गुप्ता, उधम सिंह, लाभ सिंह आर्य, ताराचंद सैनी व राजपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed