फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Retired Employees Union staged a sit-in protest and submitted a memorandumRetired Employees Union staged a sit-in protest and submitted a memorandum

Karnal News: रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Retired Employees Union staged a sit-in protest and submitted a memorandumRetired Employees Union staged a sit-in protest and submitted a memorandum
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स फेडरेशन के आह्वान पर मंगलवार को धरना देकर तहसीलदार पानीपत सुमन लत्ता को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। धरना 10 से एक बजे तक जिला सचिवालय के बाहर जिला प्रधान शीशपाल मलिक की अध्यक्षता में दिया। मंच का संचालन जिला सचिव भले राम शर्मा ने किया। राज्य के वरिष्ठ उप प्रधान बलवान सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा 25 मार्च को संसद में बिल पास किया गया है जिसके तहत 31 दिसंबर तक रिटायर कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग का लाभ देने से वंचित रखने का प्रावधान है और इस विधेयक को कोर्ट में भी चुनौती देने का प्रावधान किया गया है।
इस बिल के विरोध में पूरे भारत में रिटायर कर्मचारी संघों द्वारा उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया जा रहा है। यदि यह बिल वापस नहीं लिया जाता है तो 17 सितंबर को जंतर मंतर में विरोध दिखाएंगे। केंद्र सरकार ने तब भी बिल को वापस नहीं लिया तो 18 सितंबर को फरीदाबाद में अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी पेंशनर्स फेडरेशन की बैठक में आगामी आंदोलन की घोषणा की जाएगी। जिला प्रधान शीशपाल मलिक, पुलिस रिटायर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सत्यवान कादियान ने कहा कि हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव द्वारा रिटायर कर्मचारी की 11 सूत्री मांग पत्थर पर 22 मई को संघ के प्रतिनिधि मंडल के साथ जो मांगों पर सहमति बनी थी उसके मिनिट्स अभी तक जारी नहीं किए गए। जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है।
विज्ञापन

मांगों के लिए संघ लंबे समय से आंदोलन पर है जब तक मांगे मानी नहीं जाती तब तक रिटायर कर्मचारी आंदोलन पर रहेगा। इस अवसर पर मैकेनिकल यूनियन से नीरज शर्मा, सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान अमरीश त्यागी, राज्य संगठन के सचिव प्रीतम रावल, वरिष्ठ प्रधान ईश्वर शर्मा व उप प्रधान सचिव दिलावर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed