{"_id":"678339c94d11130a8905ec55","slug":"result-of-first-phase-in-mission-buniyad-on-20th-karnal-news-c-18-knl1008-558393-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मिशन बुनियाद में पहले चरण का परिणाम 20 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मिशन बुनियाद में पहले चरण का परिणाम 20 को
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शिक्षा विभाग के विशेष कार्यक्रम मिशन बुनियाद के तहत संपन्न हुई पहले चरण की परीक्षा के बाद अब विद्यार्थियों को इसके परिणाम का इंतजार है।
परिणाम 20 जनवरी को जारी होगा। इसके बाद विद्यार्थी दूसरे चरण की परीक्षा में हिस्सा लेंगे, जोकि 28 जनवरी को होनी प्रस्तावित है।
विदित हो कि पहले चरण की परीक्षा में 3234 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था।
इनमें से ही दोनों चरणों में सफलता पाने वाले चुनिंदा विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग दी जाएगी।
जिला शिक्षा सुदेश ठुकराल के अनुसार, बुनियाद केंद्र पर विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी ऑनलाइन माध्यम से विकल्प संस्थान की ओर से चयनित विद्यार्थियों की करवाई जाती है। करनाल में पांच केंद्र संचालित हैं।
चयनित विद्यार्थियों के लिए पठन-पाठन सामग्री वर्दी यातायात सुविधाएं इत्यादि का प्रबंध विभाग की ओर से किया जाएगा।
नोडल अधिकारी एवं जिला विज्ञान विशेषज्ञ दीपक वर्मा ने बताया कि बुनियाद योजना के तहत कक्षा नौवीं में पढ़ने वाले परीक्षार्थी चयनित होने पर दो साल के निशुल्क एनटीएसई, किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना व कक्षा 10वीं तक की प्रतियोगिताओं के लिए निशुल्क तैयारी करेंगे।
विकल्प फाउंडेशन की ओर से विशेष शिक्षक इन विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाएंगे। खंड स्तर पर परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थी जिला स्तर की परीक्षा में हिस्सा लेंगे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर मौजूद विधायक व वक्ता।
विज्ञापन