फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Respiratory problems are increasing due to dusty air, be cautious

Karnal News: धूल मिट्टी भरी हवा से बढ़ रहे सांस के मरीज, बरतें सावधानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Respiratory problems are increasing due to dusty air, be cautious
अंबाला सिटी। मौसम में बढ़ोतरी होते ही जिला नागरिक अस्पताल में भी मरीजों की भीड़ बढ़ना शुरू हो गई है। बुधवार को भी 1300 से अधिक मरीज अपना उपचार कराने के लिए अस्पताल में पहुंचे थे।
विज्ञापन

इन दिनों ज्यादातर मरीज सांस संबंधी और जुकाम खांसी व पेट संबंधी समस्याओं के ही आ रहे हैं। बुधवार को सुबह आठ बजे से ही लोग लाइनों में लग गए थे। गर्मियों को देखते हुए प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी ओपीडी के समय में बदलाव किया गया है। अब सुबह आठ बजे से लेकर दो बजे तक चिकित्सक मरीजों का उपचार करेंगे।
विज्ञापन


सांस के मरीज बढ़े
डॉ. हर्ष कुश्वाह ने बताया कि इन दिनों गर्म हवाओं के साथ-साथ हवा में फसलों के अवशेष कण भी हैं। इस कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। जिन्हें पहले से ही सांस की बीमारी है उन्हें इन दिनों मुंह को ढक कर रखना चाहिए। उनके पास रोजाना 70 से 80 मरीज इसी प्रकार के देखने को मिल रहे हैं। जिनमें से 20 मरीज सांस के ही शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा से पहले कराएं जांच
डॉ. हर्ष ने बताया कि इन दिनों लोग अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए अस्पताल में जांच करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि अमरनाथ यात्रा के लिए जांच करवाते समय चिकित्सक से किसी भी प्रकार की बीमारी छिपाएं नहीं। वहीं जिन लोगों की आयु 60 वर्ष से अधिक है या फिर उन्हें किसी भी प्रकार की सांस संबंधी बीमारी है तो वे यात्रा न जाएं। इससे उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर होगा।

आंखों में जलन के मरीज भी बढ़े
इन दिनों अस्पताल की नेत्र विभाग में मरीजों की भीड़ दिखाई दे रही है। डॉ राजेश ने बताया कि गर्मी के मौसम में हवाओं के कारण आंखों में जलन सहित संक्रमण बढ़ता जा रहा है। आए दिन 20 से 30 मामले आंखों के संक्रमण ही सामने आ रहे हैं। इसलिए इन दिनों धूप में निकलने से पहले अपनी आंखों को ढक कर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed