{"_id":"69922c12cf86f8139a02b333","slug":"resolution-taken-for-nation-building-in-virat-hindu-conference-karnal-news-c-18-knl1018-846432-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: विराट हिंदू सम्मेलन में राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: विराट हिंदू सम्मेलन में राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प
Mon, 16 Feb 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
गांव जुंडला में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में उपस्थित जिला कार्यवाह धनेश डिमरी और अन्य। स्व
करनाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जुंडला खंड के नरुखेड़ी और मंजुरा मंडल में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में क्षेत्रभर से सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर सामाजिक एकता और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया। आयोजित कार्यक्रमों में धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विषयों पर चर्चा हुई।
नरुखेड़ी में सम्मेलन का शुभारंभ कलश यात्रा से हुआ। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने मंगल कलश धारण कर क्षेत्र में धर्म और संस्कृति का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिला कार्यवाह धनेश डिमरी ने संघ की 100 वर्षों की विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए ‘पंच परिवर्तन’ के पांच प्रमुख स्तंभ—सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी जीवन शैली और नागरिक कर्तव्य को अपनाने का आह्वान किया।
आयोजन समिति के संयोजक सुभाष चंद्र ने ‘कुटुंब प्रबोधन’ विषय पर विचार रखते हुए मजबूत परिवार व्यवस्था और बच्चों में संस्कारों के विकास को राष्ट्र की प्रगति का आधार बताया। कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मंजुरा मंडल में आयोजित सम्मेलन में हिंदू एकता पर जोर दिया गया। उत्तर क्षेत्र प्रचार प्रमुख अनिल कुमार ने कहा कि हिंदुत्व मानवता, सहिष्णुता और सद्भाव का संदेश देने वाली जीवन पद्धति है। ब्राह्मनद आश्रम चूहड़माजरा से पहुंचीं माता दर्शना देवी और देवी अभिलाषा ने कहा कि समाज की एकता ही सबसे बड़ी शक्ति है। ब्यूरो