{"_id":"6624552c4989d3ab110c3ff4","slug":"resignation-taken-from-pti-and-administrator-karnal-news-c-18-knl1008-372421-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पीटीआई और प्रशासक से लिया त्यागपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पीटीआई और प्रशासक से लिया त्यागपत्र
Sun, 21 Apr 2024 05:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 21 Apr 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शहर के एक निजी स्कूल में पीटीआई की ओर से नाबालिग छात्रा (14) को प्रपोज कर परेशान करने के मामले में बाल कल्याण समिति ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को पत्र भेज दिया है। वहीं सिटी थाना प्रभारी सुलतान का कहना है कि उन्हें इस मामले को लेकर कोई पत्र नहीं मिला है। वहीं दूसरी ओर स्कूल प्रबंधन ने आरोपी पीटीआई और प्रशासक से त्यागपत्र ले लिया है।
उल्लेखनीय है कि शहर के एक निजी स्कूल में पीटीआई एक नाबालिग छात्रा को प्रपोज कर प्रेम जाल में फसाने का दबाव डाल रहा था। इससे छात्रा मानसिक रूप से परेशान हो गई। इस बारे में छात्रा ने स्कूल के प्रशासक से शिकायत। प्रशासक ने पीटीआई के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए छात्रा को ही डांट दिया। उसे चुप रहने के लिए दबाव डाला। इससे छात्रा और ज्यादा डिप्रेशन में आ गई और उसने आत्महत्या करने की कोशिश की।
वह नहर में कूदने के लिए चली गई। किसी राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने नहर किनारे से उस छात्रा को पकड़ लिया। उस दौरान छात्रा काफी डरी हुई थी तो पुलिस ने उसे बाल कल्याण समिति के पास भेज दिया। इसके बाद समिति ने छात्रा की काउंसलिंग की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
बाल कल्याण समिति के संज्ञान में आने के बाद भी स्कूल प्रबंधन आरोपी पीटीआई व प्रशासक को बचाने का प्रयास कर रहे थे। छात्रा के अभिभावकों पर भी दबाव बनाया गया था। अभिभावक दोनों ही आरोपियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने पीटीआई और प्रशासक से त्यागपत्र ले लिया।
छात्रा की काउंसलिंग के बाद पीटीआई और प्रशासक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए सिटी थाना पुलिस को मेल के माध्यम से पत्र भेजा गया है। इसमें स्कूल प्रिंसिपल व अन्य स्टाफ की भी लापरवाही है, जिन्होंने इस मामले को दबाकर रखा। - उमेश चानना, चेयरमैन जिला बाल कल्याण समिति करनाल।