फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Residents of Sukhbir Colony are unhappy with the dilapidated streets

Karnal News: सुखबीर कॉलोनी के बाशिंदे जर्जर गलियों से दुखी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 03:17 AM IST
विज्ञापन
Residents of Sukhbir Colony are unhappy with the dilapidated streets
- कॉलोनी की गलियों का लेवल नहीं है बराबर, सीवरेज की व्यवस्था न होने से गलियों में भर जाता है पानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। शहर के वार्ड नंबर एक की सुखबीर कॉलोनी में बनी जर्जर गलियां लोगों की परेशानी का कारण बन रही है। कॉलोनी में बनी गलियों का कोई लेवल न होने से यहां रोजाना लोग चोटिल हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि पूरी कॉलोनी में सड़क ऊंची-नीची बनी है और बारिश के दिनों में पानी जमा होने के कारण पूरी गली में कीचड़ हो जाता है।

गलियों में पानी भरने के कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। कई बार दो पहिया वाहन चालक फिसल कर गिर जाते हैं और लोग चोटिल हो जाते हैं। कॉलोनी वासियों का कहना है कि करीब पांच से छह साल पहले यहां की गलियों का निर्माण हुआ था, उसके बाद से इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। लोगों का कहना है कि चुनाव के दौरान वोट मांगने के नाम पर तो बड़े-बड़े दावे किए गए लेकिन कॉलोनी की गलियों को पक्का किसी ने नहीं करवाया। यहां की गलियों में आज तक भी सीवरेज लाइन नहीं बिछाई गई। नगर निगम अधिकारियों को बार-बार शिकायत देने व पार्षद को बोलने पर भी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन






गली में भरा रहता है पानी

मोंटी ने बताया कि उन्होंने करीब पांच महीने पहले वहा पर दुकान ली है और पिछले महीने हुई बारिश के कारण पूरी गली में पानी भर गया था। इस कारण दुकान पर आने-जाने में काफी दिक्कत हुई थी। गली में दो से तीन दिन तक पानी जमा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन






पैदल चलने पर होती है परेशानी

अंजली ने बताया कि करीब चार साल हो गए है कॉलोनी की गलियों को निर्माण कार्य नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि नगर निगम में शिकायत देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। बारिश के दिनों में तो गली में पैदल भी मुश्किल हो जाता है क्योंकि कीचड़ होने के कारण कई बार पैर फिसलने का खतरा रहता है।





पानी की निकासी नहीं

अनीता ने बताया कि गली में कोई पानी की निकासी कोई व्यवस्था नहीं है। इस कारण बारिश के दिनों में पानी गली और खाली पड़े प्लॉट में जमा हो जाता है और उस पानी में मच्छर पनपते है। पानी जमा होने के कारण गली करीब तीन से चार दिन तक बदबू रहती है और शाम के समय मच्छर भी काटने लगते है।





कूड़ा लेने नहीं आती गाड़ी
रेखा ने बताया कि पूरी कॉलोनी में कोई सीवरेज पाइप लाइन नहीं है और पूरी गली के लोगों ने अपने घर में मोटर लगवा रखी है। ताकि साफ पानी आ साके। उन्होंने बताया कि गली में कूड़ा उठाने के लिए निगम की गाड़ी का कोई समय निर्धारित नहीं है। पहले दो गाड़ी आती थी, लेकिन अब सिर्फ एक ही आती है।






सुखबीर कॉलोनी की गलियों को पक्का करने के लिए निगम कार्यालय में दो बार मांग-पत्र दिया जा चुका है। हालांकि हर गली में सीवरेज बिछाने के लिए निगम की ओर से एस्टीमेट तैयार किया गया है। इस कार्य को स्वीकृति मिलते ही जल्द कार्य शुरू किया जाएगा।

- सुदेश रानी, पार्षद, वार्ड एक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed