फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Residents of CHD City stricken by electric shocks

बिजली के झटकों से त्रस्त सीएचडी सिटी के बाशिंदे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Residents of CHD City stricken by electric shocks
करनाल। सीएचडी सिटी रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बुधवार को बिजली की समस्या रपर रोष जाहिर किया। लो वोल्टेज की समस्या भीषण गर्मी बढ़ गई। एसोसिएशन ने जिला प्रशासन से अपील की कि उनकी समस्या का समाधान कराया जाए।
विज्ञापन

एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विकास शर्मा ने बताया कि सीएचडी सिटी में सीएफएम कंपनी को घरों में बिजली वितरण का कार्य दिया गया है। इस कंपनी ने 33 केवी का सब स्टेशन बनाकर हर घर में स्मार्ट मीटर लगाए और बिजली की आपूर्ति की जा रही है। सब स्टेशन बिजली का लेआउट प्लान उत्तर हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम की ओर से अप्रूव किया गया है।
विज्ञापन

सीएचडी सिटी में दो हजार परिवार रहते हैं, जो एडवांस में सभी तरह के चार्ज और बिजली बिल देने के बावजूद असुविधा का सामना कर रहे हैं। शर्मा ने कहा कि दबाव बनाने के बाद सीएफएम कंपनी ने दो ट्रांसफार्मर रखे थे। दो महीने गुजर जाने के बाद भी इन्हें चालू नहीं किया गया। एसोसिएशन की ओर से इस विषय में सीएफएम के एमडी सुनील मिश्रा को कई बार ई-मेल के माध्यम से अवगत कराया गया। सीएचडी सिटी के स्थानीय कार्यालय में भी शिकायत की लेकिन कार्यवाही नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शर्मा ने कहा कि दोनों ट्रांसफार्मर चालू नहीं करने के कारण स्थानीय निवासियों को वोल्टेज की बहुत अधिक समस्या हो रही है। रात को ओवरलोड की वजह से केबल जल जाती है और घंटों बिजली नहीं। संयुक्त सचिव शीला ने जिला प्रशासन से अपील की कि इस मामले में शीघ्र कार्रवाई की जाए। लो वोल्टेज की समस्या यहां के बाशिंदों में रोष बढ़ रहा है। इस मौके पर अनिल अरोड़ा, सुलतान दहिया, रामचंद्र, सुरेंद्र राणा, सत्यदेव, रणधीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed