फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   reservation, constitution, meeting, karnal

आरक्षण खत्म करना है संविधान विरोधी : रंगा

Mon, 23 Jan 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Mon, 23 Jan 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन

रविवार को कर्ण पार्क में ऑल हरियाणा शैड्यूल्ड कास्ट इंपलाइज फेड्रेशन की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता राज्य प्रधान राम कुमार रंगा ने की तथा बैठक का संचालन राज्य महासचिव चंद्रमोहन ने किया। राम कुमार रंगा ने देश व प्रदेश की आरक्षण व संविधान विरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के मंत्री आरक्षण को खत्म करने के संविधान विरोधी बयान देकर दलित व पिछड़ा वर्ग में रोष पैदा कर रहे हैं। हरियाणा प्रदेश की सरकार हरियाणा में अनुसूचित जाति के तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों के प्रमोशन में आरक्षण के अधिकार को छीनना चाहती है।

विज्ञापन


सरकार के ढुलमुल रवैये के कारण हरियाणा में प्रमोशन में आरक्षण का मामला न्यायालय में लटक रहा है और सरकार ने इस मामले में न्यायालय में अनुसूचित जाति के कर्मचारियों के पक्ष में कोई ठोस पक्ष नहीं रखा, जिसके कारण अनुसूचित जाति के कर्मचारियों के संवैधानिक अधिकारों पर तलवार लटक रही है। बिजली बोर्ड एससी/बीसी यूनियन के राज्य प्रधान देशराज सरोय, सुखदेव भुक्कल व मनोज ने कहा कि हरियाणा में अनुसूचित जाति वर्ग में पिछड़े वर्ग की जातियों को जोड़ा जा रहा है, जिसके कारण हरियाणा में अनुसूचित जाति की संख्या बढ़कर 28 फीसदी तक पहुंच चुकी है, इसलिए सरकार को अनुसूचित जाति के कोटे को 20 फीसदी से बढ़ाकर 25 प्रतिशत करना चाहिए तथा भविष्य में पिछड़ वर्ग की जातियों के जोडने पर फेड्रेशन आंदोलन करे। इस मौके पर फेड्रेशन को मजबूत करने के लिए प्रत्येक जिले में जागरुकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


सरकार की दलित विरोधी व आरक्षण विरोधी नीतियों की पोल खोली जाएगी। मांग की गई कि सरकार अनुसूचित जाति व पिछड़े वर्ग के बैकलॉग को तुरंत प्रभाव से भरें। चतुर्थ श्रेणी से प्रथम श्रेणी तक प्रमोशन में आरक्षण को बहाल करने की मांग की। फेड्रेशन ने सेवा, उच्च न्यायपालिका, विश्वविद्यालयों, वैज्ञानिक संस्थाओं व निजी क्षेत्र में अनुसूचित जाति के लिए पूर्ण प्रतिधित्व की मांग की। बैठक में कोषाध्यक्ष बलबीर सिंह, ब्रह्मानंद रंगा, प्रहलाद सिंह, धर्मबीर सेलवाल, बलजीत राणा, बलवंत सिंह अंबाला, पवन भालौट, सतपाल यमुनानगर, हुक्मचंद, गुरदास सिरोही, सुरजीत सिंह, मेहर सिंह पंवार, राजकुमार, रमेश नहला, सुरेश सिंहमार, संदीप कुमार, रामनिवास, सुनील निंबरान, सुशील भोला, महेश कुमार, दलबीर सिंह व संजीव बसी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed