{"_id":"5dc08fe98ebc3e01390aa180","slug":"rescue-operation-karnal-news-knl106033178","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरौंडा में बोरवेल में गिरी बच्ची की मौत दम घुटने से एक घंटे बाद ही हो गई थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरौंडा में बोरवेल में गिरी बच्ची की मौत दम घुटने से एक घंटे बाद ही हो गई थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरौंडा के गांव हरिसिंह पुरा में घर के समीप 3 नवंबर की शाम को 50 फीट गहरे बोरवेल में गिरी शिवानी की मौत दम घुटने से हुई थी। पोस्टमार्टम करने वाले तीन डॉक्टरों के पैनल ने जांच में बच्ची की मौत का यही कारण बताया है। 12 बजे हुए पोस्टमार्टम के अनुसार डाक्टरों ने बच्ची की मौत करीब 20 घंटे पहले बताया। यानी बोरवेल में गिरने के करीब एक घंटे बाद ही शिवानी दम तोड़ चुकी थी। रेस्क्यू के दौरान एनडीआरएफ की टीम को पांच वर्षीय बच्ची औंधे मुंह गिरी मिली। उसका शरीर मिट्टी में धंसा था। जब बचाव टीम ने अंदर का वीडियो तैयार किया तो उसमें केवल एक पांव ही नजर आ रहा था। रेत में दबने के कारण आक्सीजन नहीं मिली। इसे हादसे के करीब 18 घंटे बाद उसको निकाला गया। सोमवार को उसका पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के बोर्ड ने किया। इनमें बच्चों की डॉक्टर डॉ. निधि, एडिशनल एसएमओ डॉ. कैलाश, ईएनटी डॉ. कुलजीत शामिल रहे। पोस्टमार्टम में पता चला कि शिवानी के चेहरे पर, माथे के अलावा अंदरूनी चोटें भी लगी हुई थीं। प्रशासन द्वारा पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
बच्ची के मुंह से निकल रहा था झाग
बच्चों की डॉक्टर डॉ. निधी ने बताया कि शिवानी की दम घुटने से मौत हुई है। इसके साथ ही उसे अंदरूनी चोटें भी लगी हैं। चेहरे पर आंखों के नीचे, मुंह पर, माथे पर भी चोट लगी है। जब वह बोरवेल में गिरी होगी तभी उसको ये चोटें लगी होंगी। डॉक्टरों ने बताया कि बोरवेल में गिरने के बाद एक घंटे के अंदर शिवानी की मौत हो चुकी थी। शिवानी के मुंह से झाग भी निकल रहा था। इसका अनुमान है कि बोरवेल में चोये का पानी उसके मुंह में गया होगा।