{"_id":"697538be82137e0880010796","slug":"republic-day-alert-checks-on-hotels-and-dharamshalas-karnal-news-c-18-knl1018-831559-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: गणतंत्र दिवस के लिए अलर्ट, होटलों और धर्मशालाओं में जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: गणतंत्र दिवस के लिए अलर्ट, होटलों और धर्मशालाओं में जांच
Sun, 25 Jan 2026 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 25 Jan 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
करनाल।
गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय समारोह के लिए जिला पुलिस अलर्ट है। पुलिस ने शनिवार को होटल, धर्मशालाओं, ढाबों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। जिलेभर में 100 नाके लगाकर जांच की जा रही। विभिन्न बिंदुओं पर 850 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
एसपी नरेंद्र बिजारनिया ने बताया कि 26 जनवरी को पुलिस लाइन ग्राउंड, करनाल में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के लिए सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा। सभी थाना प्रबंधकों को निर्देश हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्राधिकार में पड़ने वाले होटल, लॉज, धर्मशालाओं, ढाबों व अन्य धार्मिक/सार्वजनिक स्थलों की गहन जांच सुनिश्चित करें। ठहरे हुए व्यक्तियों का सत्यापन किया जाए।
होटल एवं धर्मशाला प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी संदिग्ध या असामाजिक तत्व के ठहरने की सूचना तुरंत पुलिस को दें, अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
एसपी नरेंद्र बिजारनिया ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर जिलेभर में 100 से अधिक नाके लगाए गए हैं। इन पर पुलिस की टीमें सिविल ड्रेस में भी चेकिंग कर रही हैं। पुलिस का खुफिया तंत्र भी सक्रिय है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र 850 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी विभिन्न ड्यूटी पॉइंट्स पर तैनात किए गए हैं। शहर में गश्ती टीमें विभिन्न रूटों पर निरंतर भ्रमण कर रही हैं।