{"_id":"69260bcde8a8f712790792b2","slug":"representatives-of-improving-the-sex-ratio-karnal-news-c-18-knl1018-788094-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: लिंगानुपात में सुधार के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: लिंगानुपात में सुधार के प्रति किया जागरूक
Wed, 26 Nov 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 26 Nov 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
असंध। लिंगानुपात विषय पर गांव बंदराला के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मंगलवार को एक जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। डॉ. विभूति और डॉ. दीपशिखा ने ग्रामीणों को लिंगानुपात से समाज में पड़ने वाले प्रभाव, लिंगानुपात में सुधार करने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हमें लड़का व लड़की में भेदभाव नहीं करना चाहिए। आज के समय में लड़कियां कई क्षेत्रों में लड़कों से आगे निकल चुकी हैं। एमपीएचडब्ल्यू रामनिवास ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति लिंग जांच करवाता मिले तो उसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग को दे सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा और एक लाख रुपये का इनाम भी दिया जाएगा। एमपीएचडब्ल्यू पवन, एएनएम सुदेश, आशा वर्कर छिंदर कौर, पिंकी, आंगनबाड़ी वर्कर राजविंद्र कौर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन