फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Repair work of six sports complexes in villages completed

Karnal News: गांवों के छह खेल परिसरों की मरम्मत का कार्य खत्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Repair work of six sports complexes in villages completed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। ग्रामीण क्षेत्रों में सात राजीव गांधी खेल परिसर में से छह में मरम्मत कार्य लगभग पूरा हो चुका है। खेल विभाग ने पिछले साल नवंबर महीने में हर एक परिसर का निरीक्षण किया था। इसके बाद मरम्मत कार्य शुरू करवाया गया। बचे हुए एक खेल परिसर के मरम्मत कार्य के लिए टेंडर लगा दिया गया है।
सभी खेल परिसरों में बने भवनों की खिड़की, दरवाजे व रोशनदान जो टूटे हुए थे, उनको ठीक करवाया गया हैं। मैदान व ट्रैक जो ऊबड़-खाबड़ थे, उनको समतल करवा दिया गया हैं। पीने के पानी और शौचालयों की व्यवस्था करवा दी गई है। देखरेख के लिए सुरक्षाकर्मी और खिलाड़ियों को अभ्यास करवाने के लिए कोच भी नियुक्त कर दिए गए हैं। भवनों को दोबारा पेंट करवाया जा रहा हैं। खेल मैदान में लगे रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम साफ करवा दी गए है, ताकि बारिश का पानी उसमें जमा हो सके। खेल उपकरणों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन


जिले में बने राजीव खेल परिसर में जो भी खामियां थीं उनको ठीक कर दिया गया है। खेल उपकरणों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। -राजबीर सिंह रंगा, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed