फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Renewal project work stuck

Karnal News: रेनीवेल परियोजना का काम अटका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Renewal project work stuck
यमुना की तलहटी से शहरवासियों को आपूर्ति होना था शुद्ध पेयजल
विज्ञापन

- मुख्यालय की ओर से अभी तक परियोजना को लागू करने के लिए नहीं मिली बजट की मंजूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कर्णनगरी में रेनीवेल परियोजना के जरिये लोगों को यमुना की तलहटी से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति करने का कार्य अटक गया है। विभाग की ओर से इस कार्य की डीपीआर तैयार करके मुख्यालय भेजी गई थी लेकिन ज्यादा महंगी परियोजना होने के कारण यह सिरे नहीं चढ़ पाई है।
हालांकि इस परियोजना के लिए भौतिक जांच का कार्य पूरा हो चुका था। इसकी प्रारंभिक जांच के दौरान सही संकेत मिलने से उम्मीद थी कि जल्द शहर के लोगों को यमुना का जल पीने को मिलेगा। विभाग की ओर से यह परियोजना शोध के बाद जिले में घटते भूजल स्तर को देखते हुए तैयार की गई थी। रेनीवेल परियोजना में भौतिकी जांच के लिए दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया की टीम ने इस पर शोध किया था। प्रारंभिक जांच में ड्रिलिंग से लिए गए पानी के सैंपल सही पाए गए थे। हालांकि टीम ने अन्य बिंदुओं पर भी बारीकी से अध्ययन किया था।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की ओर से इस परियोजना की भौतिकी जांच के लिए घरौंडा खंड के मुंडोगढ़ी गांव में पंचायत की दो एकड़ भूमि में निशानदेही कर परीक्षण भी किया गया। यहां से लिए गए सैंपल की जांच के आधार पर टीम द्वारा हर पहलू को ध्यान में रखकर बारीकी से जांच की गई थी। यदि शहर में यह परियोजना सिरे चढ़ती है तो इसे पायलट प्रोजेक्ट मानते हुए देश में अन्य जगहों पर भी लागू किया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस योजना के कारगर सिद्ध होते ही शहर के लोगों को यमुना की तलहटी से मीठा पानी उपलब्ध होता। फिलहाल शहर के लोगों को विभाग की ओर से लगाए गए ट्यूबवेलों के माध्यम से तीन टाइम पानी की आपूर्ति दी जा रही है। संवाद

स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता यमुना का पानी
जल वैज्ञानिकों का कहना है कि यमुना का पानी पीने में प्रयोग करना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। इस परियोजना में एक रेनीवेल तैयार किया जाता, पानी की निर्बाध आपूर्ति के लिए इसके साथ ही पानी की टंकिया स्थापित की जातीं। शहरवासियों को पानी की सीधी आपूर्ति न होकर पानी की टंकियों में स्टोर होता और फिर वहां से घरों में आपूर्ति की जाती। - संवाद


रेनीवेल परियोजना की भौतिकी जांच रिपोर्ट सही पाए जाने के बाद परियोजना की विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करके मुख्यालय भेजी गई थी। मुख्यालय की ओर से अभी तक इस परियोजना को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए बजट की मंजूरी नहीं मिली है। यदि भविष्य में इसके लिए बजट पास होता है तो शुरूआत में जमीन एक्वायर की जाएगी, उसके बाद रैनीवेल तैयार करके शहर में पानी की टंकिया तैयार की जाएंगी।
- अभिषेक शेर, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed