{"_id":"658f2d3307c10e30ad0a4c49","slug":"remembered-sahibzadas-by-giving-presentations-karnal-news-c-18-knl1008-293994-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: प्रस्तुतियां देकर साहिबजादों को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: प्रस्तुतियां देकर साहिबजादों को किया याद
Sat, 30 Dec 2023 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 30 Dec 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग। एमएस पब्लिक स्कूल में गुरु गोविंद सिंह के चार शाहिबजादों अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह की वीरता और बलिदान की स्मृति में वीर बाल दिवस मनाया गया। छठी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने शबद गायन, वीर बाल इतिहास, कविताएं सहित आनंद साहिब पाठ कर अन्य प्रस्तुतियां दीं।
पंजाबी अध्यापक बलदेव सिंह ने वीर बालों के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस तरह साहिबजादों ने वीरतापूर्वक, धर्म की रक्षा, मानवता की भलाई के लिए महज सात और नौ वर्ष की उम्र में वीर नौनिहालों ने धर्म की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया। स्कूल अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, निदेशक नवनीत सिंगला ने वीर बाल दिवस के मौके पर सभी प्रतिभागी छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
उन्होंने कहा कि हमें साहिबजादों के बलिदान से प्रेरणा लेकर सदैव हम सब को सच्चाई के रास्ते पर चलना चाहिए। मानवता की रक्षा और सेवा के लिए हर क्षण तत्परतापूर्वक कार्य करना चाहिए। बच्चों को वीरता, धर्म की रक्षा व मानवता की भलाई के लिए प्रेरित किया गया। प्रधानाचार्य जसवीर सिंह जून ने कहा कि सिख बहादुर कौम है, जो सदैव इस जगत में अपने बलिदान और त्याग के लिए विख्यात है।