फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Relief to railway passengers: Season tickets will be made from today

रेलयात्रियों को राहत : आज से बनेंगे सीजन टिकट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Relief to railway passengers: Season tickets will be made from today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। डेढ़ साल से बंद पड़ी उत्तर रेलवे की सीजन टिकट रेल पास सेवा शुक्रवार से शुरू होने जा रही है। जो यात्री रोजाना दिल्ली की ओर नौकरी करने जाते हैं, उनके लिए यह राहत की खबर है। करनाल रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को केवल दो गाड़ियों के लिए यात्री पास बनाए जाएंगे। स्थानीय रेल यात्रियों ने बुधवार को ‘अमर उजाला‘ के माध्यम से अपनी यह समस्या उठाई थी। तब उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल ने रेल पास बनाने को मंजूरी दी।
स्थानीय मुख्य टिकट पर्यवेक्षक कार्यालय के अनुसार, वीरवार रात को मासिक पास की दरें निर्धारित की जाएंगी और रेलवे स्टेशनों को इसकी सूचना जारी होगी। दरों में कोई बदलाव होगा या पुरानी दरें रहेंगी, यह स्थिति शुक्रवार सुबह रेलवे स्टेशन के टिकट केंद्र पर ही स्पष्ट हो सकेगी। दरअसल रेलवे ने कोरोना काल में लॉकडाउन के बाद जब पुन: रेलों का संचालन शुरू किया था तो पैसेंजर गाड़ियों में मेल एक्सप्रेस का किराया लागू कर दिया था।
विज्ञापन

केवल चार अनारक्षित गाड़ियां उपलब्ध
डेढ़ साल पहले कोरोना काल के साथ ही लॉकडाउन लगने पर रेलगाड़ियों का संचालन बंद हो गया था। तबसे रेल पास बनाने की प्रक्रिया भी बंद हो गई थी। एक जून 2020 से करनाल-दिल्ली रेल मार्ग पर पांच गाड़ियां चलनी शुरू हुई। उसके बाद धीरे-धीरे एक-एक करके गाड़ियां बहाल होती रही। करनाल स्टेशन पर अप व डाउन में कुल 52 गाड़ियां रुकती हैं लेकिन दिल्ली आने-जाने के लिए अप-डाउन में केवल चार अनारक्षित गाड़ियां उपलब्ध हैं। शेष सभी गाड़ियों के लिए केवल आरक्षण ही मान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना बनते थे सौ से 125 तक पास
करनाल स्टेशन पर रुकने वाली अप साइड की 04449 व 04405 तथा डाउन की 04406 व 04452 गाड़ियों के लिए ही पास बनाए जाएंगे। दोपहर को कुरुक्षेत्र से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर मेल गाड़ी के लिए पास नहीं बनेगा। लॉकडाउन से पहले करनाल से रोजाना 100 से 125 तक रेल पास बनते थे। पैसेंजर ट्रेन 22 फरवरी 2021 से चली थी, तभी टिकट खिड़की खुली। दैनिक यात्रियों को पैसेंजर ट्रेन की जगह मेल एक्सप्रेस का किराया देना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed