{"_id":"66835dce9d0cc8a156010b24","slug":"relief-from-drizzle-chances-of-rain-today-karnal-news-c-18-knl1008-421651-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बूंदाबांदी से राहत, आज बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बूंदाबांदी से राहत, आज बारिश के आसार
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। दिन में दो बार बूंदाबांदी तो हुई लेकिन बादल बरसे नहीं। तापमान में गिरावट जरूर आई, जिससे लोगों को कुछ राहत महसूस हुई। मौसम विशेषज्ञों ने जिले में कहीं कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि अभी लगातार तीन जुलाई तक बारिश का मौसम बना रहने की संभावना है।
करनाल जिले में जून के महीने में अपेक्षाकृत काफी कम बारिश दर्ज की गई है। हालांकि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 28 जून से ही करनाल जिले में बारिश की गतिविधियां होने का अलर्ट दिया था। लेकिन पूरा महीना बीत गया लेकिन जून में सिर्फ 43 एमएम बारिश ही दर्ज की जा सकी। एक जुलाई को भी बारिश का अलर्ट था लेकिन आसमान पर बादल बिना बरसे ही आगे बढ़ गए। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में सोमवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो रविवार से एक डिग्री सेल्सियस कम है। जबकि न्यूनतम तापमान मामूली गिरावट के साथ 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले चौबीस घंटे में कहीं कहीं हल्की तो कहीं कही भारी बारिश की संभावना है।