फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Reiki while picking up junk, used to steal in homes at night, arrested

कबाड़ उठाते समय रेकी, रात को घरों में करता था चोरी, हुआ गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 02:38 AM IST
विज्ञापन
Reiki while picking up junk, used to steal in homes at night, arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कबाड़ी का काम करने वाले चोर को पुलिस के डिटेक्टिव स्टाफ ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दिन में कबाड़ी उठाने के बहाने घरों की रेकी करता था और रात को घर में चोरी की वारदात को अंजाम देता था। डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज हरजिंद्र सिंह ने बताया कि रामनगर में 11 दिसंबर को कांता नाम की महिला के घर में चोरी हुई थी। जिसकी शिकायत रामनगर थाना को मिली और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। मामले में सीसीटीवी फुटेज भी मिली थी, जिसमें एक व्यक्ति चोरी का सामान ले जाता दिखाई दे रहा था। मामले को एसपी द्वारा डिटेक्टिव स्टाफ में भेजा गया। इस मामले की जांच एएसआई गुरमीत सिंह की अध्यक्षता में टीम ने की और 18 दिसंबर को चोरी के आरोपी कुलदीप निवासी नजदीक पानी वाली टंकी रामनगर करनाल को शिव कॉलोनी करनाल से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी कबाड़ी का काम करता है और नशा करने का आदी है। आरोपी नशे की पूर्ति करने व रुपये कमाने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। कबाड़ी के काम के दौरान ही वह बंद पडे़ मकानों की रेकी करता है और कई दिन से बंद पड़े मकानों को रात के समय निशाना बनाता है। जिनमें से वह कीमती सामान चोरी करके मौका से फरार हो जाता है। आरोपी के कब्जे से चांदी के जेवरात, दो गैस सिलिंडर व कपड़े बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी करने के दो मामले थाना रामनगर में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed