फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Registration window opened for JEE Main session-2 exam

जेईई मेन सत्र-2 की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो खुली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Registration window opened for JEE Main session-2 exam
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जेईई मेन 2022 सत्र एक के लिए जिन विद्यार्थियों ने आवेदन किया है और अब वे सत्र-2 की परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं। ऐसे विद्यार्थियों को एनटीए ने एक मौका और दिया है। रजिस्ट्रेशन विंडो खोली गई है। विद्यार्थी परीक्षा के लिए वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर नौ जुलाई की रात तक प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
जेईई मेन 2022 जुलाई सत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 जून को बंद कर दी गई थी। जेईई मेन सत्र-2 का आयोजन 21 से 30 जुलाई तक होना है। जिन उम्मीदवारों ने जेईई मेन सत्र के लिए परीक्षा फीस का भुगतान किया है और जेईई मेन 2022 सत्र-2 के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, उन्हें अपने पिछले आवेदन नंबर और पासवर्ड के साथ लॉग इन करना होगा। छात्र सत्र-2 के लिए केवल पेपर, परीक्षा का माध्यम और शहर चुनने के बाद फीस का भुगतान कर सकते हैं। करनाल के कई शिक्षण केंद्रों से सैकड़ों विद्यार्थी जेईई की तैयारी कर रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

कितनी लगेगी आवेदन फीस
- जनरल उम्मीदवारों की 600 रुपये।
- महिला, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और थर्ड जेंडर के उम्मीदवारों की 325 रुपये।
- विदेशी जनरल छात्रों की 3000 रुपये।
- विदेशी महिला, थर्ड जेंडर, एससी/एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों की 1500 रुपये।
जेईई मेन परीक्षा के लिए ऐसे करें आवेदन
ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नाम, अभिभावक का नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल एड्रेस और अन्य जानकारी सबमिट कर लॉग इन जनरेट करें। वापस पेज पर जाकर लॉग इन करें। फार्म भरने के बाद फोटो और साइन अपलोड करने के बाद ऑनलाइन फीस का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed