फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Register for JEE Main exam by 30th

Karnal News: जेईई मेन परीक्षा के लिए 30 तक करें पंजीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 02:50 AM IST
विज्ञापन
Register for JEE Main exam by 30th
- 24 जनवरी से होंगी परीक्षाएं, 13 भाषाओं में होंगे दो पेपर
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा, 2024 (जेईई मेन) के पहले सत्र के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पहले सत्र के लिए पंजीकरण प्रकिया 30 नवंबर तक चलेगी। इस तिथि की रात नौ बजे पोर्टल बंद हो जाएगा। जबकि परीक्षा शुल्क का भुगतान रात 11:50 बजे के बाद नहीं किया जा सकेगा।

उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र परीक्षा शुरू होने से तीन दिन पहले वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। जेईई मेन का पहला सत्र 24 जनवरी से एक फरवरी 2024 तक होगा। ये परीक्षा कंप्यूटर आधारित होती है, इसमें दो पेपर होंगे। दोनों परीक्षाएं हिंदी, अंग्रेजी समेत 13 भाषाओं में होती हैं। जेनेसिस क्लासिस के निदेशक जितेंद्र अहलावत के अनुसार, इस परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास या समकक्ष होना जरूरी है। इस साल 12वीं की परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं। छात्र लगातार तीन वर्षों तक परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। पहले सत्र की परीक्षा में असफल रहे उम्मीदवार दूसरे सत्र में भाग ले सकते हैं। आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां पंजीकरण करके लॉग-इन जानकारी प्राप्त करें। इसके बाद दोबारा लॉग-इन करें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानी के साथ दर्ज करें।
विज्ञापन


इन दस्तावेजों की जरूरत
जेईई मुख्य परीक्षा में आवेदन के लिए ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर होना जरूरी है। ये सत्यापन संदेश प्राप्त करने के लिए आवश्यक है। इसके अलावा कक्षा 10वीं और 12वीं की अंकसूची और उत्तीर्ण प्रमाणपत्र, आधार कार्ड विवरण, हस्ताक्षर की स्कैन फोटो, उम्मीदवारों की स्कैन फोटो, जाति प्रमाणपत्र, दिव्यांगता प्रमाणपत्र (अगर लागू हो) जैसे दस्तावेज भी महत्वपूर्ण हैं। उम्मीदवार ध्यान रखें कि हस्ताक्षर और फोटो की स्कैन की गई फाइल केवल जेपीजी/जेपीईजी फॉर्मेट में होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है परीक्षा प्रारूप
- बीटेक/बीई के लिए पेपर एक और बीआर्च के लिए पेपर-2 होता है।

- बीटेक पाठ्यक्रम के लिए परीक्षा में गणित, भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं।

- बीआर्च पाठ्यक्रम के लिए गणित, सामान्य योग्यता और ड्राइंग से संबंधित सवाल आते हैं।

इतना लेगा आवेदन शुल्क
- आवेदन के लिए अनारक्षित, सामान्य, ईब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को एक हजार रुपये और महिला उम्मीदवारों को 800 रुपये शुल्क भुगतान करना होगा।

-अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed