फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Reena and Tanu first in painting competition

Karnal News: पेंटिंग प्रतियोगिता में रीना और तनु प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Reena and Tanu first in painting competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय असंध में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा नौ से 12 में रीना प्रथम, संजना द्वितीय व मनीषा तृतीय स्थान पर तथा कक्षा छह से आठ में तनु प्रथम, नेहा द्वितीय व कनिका तृतीय स्थान पर रही।
प्रधानाचार्य अजमेर सिंह सिंधु ने छात्राओं को श्री गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह व फतेह सिंह के बलिदान के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार चार साहिबजादों अपने प्राणों की परवाह किए बिना अपने आप को अपने देश और धर्म के नाम कुर्बान कर दिया। हर साल 21 से 27 दिसंबर तक शहीदी सप्ताह मनाया जाता है। प्रदेश सरकार ने साहिबजादों की शहादत को नमन करने के लिए 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में बनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

चारों साहिबजादों की शहादत बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है इस गौरवमयी इतिहास के बारे में पूरे देश के बच्चों और युवाओं को जानना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी ने गुरु गोविंद सिंह जी को एक महान दार्शनिक, संत, तपस्वी व अनुशासित बताकर उनकी बहादुरी की प्रशंसा की है। स्वामी विवेकानंद जी ने कहा मुगल काल में जब हिंदू और मुस्लिम दोनों ही देश के लोगों का उत्पीड़न हो रहा था, तब गुरु गोविंद सिंह ने अन्याय, अधर्म और अत्याचारों के खिलाफ और उत्पीड़ित जनता की भलाई के लिए बलिदान दिया, जो एक महान बलिदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मातृभूमि व धर्म की रक्षा हेतु गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह व बाबा फतेह सिंह ने छोटी उम्र में दुश्मनों का सामना किया। उनकी वीरता और बलिदान को नमन किया। उन्होंने बताया कि उनका त्याग, बलिदान और समर्पण योगदान तक प्रेरणादायी रहेगा। आज फिर जरूरत है कि उनके बताए मार्ग पर चल हम सभी धर्म समाज व भाईचारे को मजबूत कर एक श्रेष्ठ भारत के लिए कार्य करें। मौके पर निदेशक शीशनपाल, तिलक राज, राजेंद्र, गौतम नायक, राजेश, प्रकाश, नरेश , मीना, रितु, प्रवीण, सीमा व कविता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed