फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Recognition of schools forcing books and uniforms to be purchased from a shop will be canceled

Karnal News: माचिस मांगने के बहाने बदमाशों ने राहगीर से लूटी चेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 03:57 AM IST
विज्ञापन
Recognition of schools forcing books and uniforms to be purchased from a shop will be canceled
करनाल। तीन बदमाशों ने नमस्ते चौक के पास वीरवार की रात करीब सवा 12 बजे माचिस मांगने के बहाने राहगीर से सोने की चेन लूट ली। राहगीर बदमाशाें को पकड़ने के लिए दौड़ा पर वे भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-33 निवासी अमरजीत ने सेक्टर-चार चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह देर रात नमस्ते चौक से गंदे नाले की तरफ पैदल जा रहा था। इस दौरान पैदल जा रहे तीन युवक उसके पास आए और माचिस मांगी। जैसे ही उसने माचिस दी, तीनाें ने उसपर हमला बोल दिया और गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। उसने इसकी सूचना डायल 112 की टीम को दी। पुलिस को चेन का लॉकेट जमीन पर पड़ा मिला, करीब डेढ़ तोले की चेन ले गए। पुलिस ने बताया कि मामले में केस दर्ज जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही हैं, जिससे बदमाशों का कुछ पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed