फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ravindra Tomar is making the youth aware against drug addiction

Karnal News: युवाओं को नशे के खिलाफ कर रहे जागरूक रविंद्र तोमर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Ravindra Tomar is making the youth aware against drug addiction
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। युवा पीढ़ी नशे की लत में लगकर खुद का भविष्य खराब करने के अलावा अभिभावकों के संजोए सपनों को भी खत्म कर रहे है। ऐसे में युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए जिला जींद के गांव ऐंचरा कलां के रविन्द्र तोमर ने खुद को बुग्गी में जोत कर यात्रा अभियान चलाया हुआ है। गुरुवार देर शाम को रविंद्र तोमर की बुग्गी ने कस्बे में प्रवेश किया। नशा विरोधी यात्रा से प्रेरित होकर कई युवाओं ने रविन्द्र तोमर के साथ सेल्फी भी ली। इस दौरान रविन्द्र तोमर ने युवाओं को नशे से दूर रहने के अलावा शिक्षा एवं खेलकूद के प्रति जागरूक किया। इस दौरान श्री श्याम गौशाला में पहुंचने पर महंत शोभादास ने रविंद्र तोमर का अभिनंदन करते हुए उनके इस प्रयास को समय की जरूरत बताया।

रविंद्र तोमर ने बताया कि पांच फरवरी से खुद को बुग्गी में जोत कर युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करने के लिए पैदल यात्रा निकाली है। यात्रा के माध्यम से वह प्रदेश के कई जिलों में युवाओं को नशे के प्रति जागरूक कर चुके हैं। इस यात्रा का उद्देश्य है कि प्रदेश की युवा पीढ़ी पढ़-लिखकर शिक्षित बने और नशे से दूर रहें। नशे के अवैध धंधे में संलिप्त प्रदेश के युवाओं को नशा बेचकर खोखला करने का काम कर रहे है। युवाओं को नशे से प्रति जागरूक करने के लिए खुद को बुग्गी में जोत कर प्रदेश के गांवों के अलावा शहरों में पहुंच रहे हैं। रविन्द्र तोमर ने बताया कि दिन में 40 से 45 किलोमीटर का सफर बुग्गी को अपने कंधों पर रखकर तय कर रहे हैं। युवाओं को प्रेरणा देने के लिए अपने कदमों को जोखिम भरे रास्तों पर भी नहीं रोका। प्रदेश का हर युवा नशे से मुक्त होना चाहिए। उन्होंने बताया कि उसे अहंकारी रावण के नाम पर ज्यादा जाना जाता है, चूंकि वह सच्चाई के लिए काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed