फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ration embezzlement case against depot holder brother of Senior Deputy Mayor

सीनियर डिप्टी मेयर के डिपोधारक भाई के खिलाफ राशन गबन का केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Ration embezzlement case against depot holder brother of Senior Deputy Mayor
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर के राम नगर कॉलोनी स्थित डिपो होल्डर पर फर्जी बीपीएल एवं अंत्योदय राशन कार्ड बनाकर 22.71 लाख रुपये का राशन गबन करने का मामला सामने आया है। पिछले दिनों हुई एक शिकायत पर की गई जांच में यह खुलासा हुआ है। इसके बाद सहायक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले अधिकारी करनाल (एएफएसओ) रविंद्र जागलान ने थाना सेक्टर 32-33 में धोखाधड़ी आदि धाराओं में डिपो होल्डर सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी डिपो होल्डर भारत भूषण, भाजपा नेता एवं नगर निगम के वरिष्ठ उप महापौर राजेश अग्घी के भाई बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
एएफएसओ रविंद्र जागलान ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि मोनू सेठी निवासी न्यू प्रेम नगर ने राशन डिपोधारक रामनगर भारत भूषण के खिलाफ शिकायत दी थी। जिस पर सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी नीलोखेड़ी राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में संयुक्त टीम गठित करके जांच करवाई गई। जांच अधिकारी ने 26 जुलाई को रिपोर्ट दी, जिसमें स्पष्ट रूप से लिखा है कि डिपोधारक रामनगर भारत भूषण ने फर्जी बीपीएल राशनकार्ड बनाने और राशन लेने आने वाली महिलाओं के साथ अभद्रता की। पॉस मशीन संख्या 107400300028 में दर्ज राशनकार्डों की जांच की गई तो उक्त राशन डिपो में 44 बीपीएल राशनकार्ड फर्जी पाए गए हैं। जिनका नाम किसी भी बीपीएल सूची में दर्ज नहीं है, लेकिन ये राशनकार्ड भारत भूषण की पॉस मशीन में दर्ज हैं।
विज्ञापन

जांच में यह भी सामने आया कि इस राशन डिपो में 10 एसबीपीएल, 9 सीबीपीएल 25 एएवाई समेत कुल 44 राशनकार्डों का किसी भी सरकार की बीपीएल सूची में नाम दर्ज नहीं है। इसलिए ये राशनकार्ड फर्जी तरीके से तैयार कर पॉस मशीन में दर्ज किए गए हैं। यह सारा फर्जीवाड़ा डिपोधारक भारत भूषण व पॉस मशीन में दर्ज नॉमिनी मोनिका व तनिष्क द्वारा मिलकर सरकारी राशन का गबन किया है। गबन किए गए कुल राशन की कीमत करीब 2271705 रुपये है। सेक्टर 32/33 थाना प्रभारी ने बताया कि एएफएसओ की शिकायत पर राशन डिपोधारक भारत भूषण सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशन वस्तु विवरण मात्रा गबन की राशि
(क्विंटल व लीटर में) (रेट प्रति क्विंटल/ली.) (रुपये में)
1. सरसों का तेल, 2317 180 417060
2. चीनी 16.81 4000 67240
3. नमक 7.15 2100 15015
4. गेहूं 96.05 2500 240125
5. आटा 389.05 2700 1050435
6. गेहूं 95.90 2500 239750
7. प्याज 66 किलो 20 1320
8.दाल 1.19 6500 7735
9. बाजरा 46.85 2200 103070
10. दाल 2.57 6500 16705
11. गेहूं पुराना 45.30 2500 113250
कुल रकम-2271705/-
एफआईआर में लगाए गए आरोप निराधार
कब शिकायत हुई, कब जांच हुई, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। आज सुबह भाई भारत भूषण के खिलाफ एफआईआर की सूचना मिली, जबकि जिस शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत करने की बात कही जा रही है, उसका कहना है कि उसने कोई शिकायत ही नहीं की है। फिलहाल तो पुलिस जांच करेगी, जिसमें सच्चाई सामने आ जाएगी। एफआईआर में लगाए गए आरोप निराधार हैं।

राजेश अग्घी, वरिष्ठ उप महापौर नगर निगम करनाल
एएफएसओ रविंद्र जागलान ने इस बारे में अभी उन्हें कोई रिपोर्ट नहीं भेजी है। एएफएसओ ही इसमें जांच व एफआईआर कराने के लिए सक्षम हैं। रिपोर्ट आएगी तो देखेंगे क्या मामला है, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- कुशल बूरा, डीएफएससी करनाल
थाने में राशन डिपोधारक के खिलाफ मामला दर्ज किया है तो जांच तो होगी ही। पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई करेगी।
- गंगाराम पूनिया, पुलिस अधीक्षक करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed