फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ration depot operator's supply suspended

Karnal News: राशन डिपो संचालक की आपूर्ति निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Ration depot operator's supply suspended
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिला खाद्य आपूर्ति एवं नागरिक उपभोक्ता मामले नियंत्रक (डीएफएससी) अनिल कुमार ने राशन डिपो संचालक की आपूर्ति निलंबित कर दी है। मामले में सीएम फ्लाइंग की टीम को वसंत विहार के एक राशन डिपो होल्डर की दुकान पर छापा मारा था। स्टॉक के मिलान में मौजूद राशन सामग्री कम मिली थी।
दो दिन पूर्व ही जब पंचायत भवन में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक हुई थी, तब भी शिव कॉलोनी के दो सगे भाइयों के डिपो में भारी हेराफेरी करने के आरोप लगे थे, जिसकी जांच अभी चल रही है। इसी बीच शहर के कुछ अन्य राशन डिपोधारकों की ओर राशन वितरण में गड़बड़ी करने की शिकायतें भी मिल रही है।
विज्ञापन

ऐसी ही एक शिकायत पर वीरवार को सीएम फ्लाइंग की टीम ने खाद्य आपूर्ति निरीक्षक की मौजूदगी में शहर के वार्ड-एक स्थित वसंत विहार में बजिंदर के राशन डिपो पर छापा मारा था। यहां पर 15.68 क्विंटल गेहूं और 36 लीटर सरसों का तेल कम मिला था। इसकी रिपोर्ट पर शुक्रवार को डीएफएससी अनिल कुमार ने डिपोधारक बजिंदर के डिपो की राशन आपूर्ति को निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed