फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rapid Rail gets approval, five stations to be built in the district

Karnal News: रैपिड रेल को मिली मंजूरी, जिले में बनेंगे पांच स्टेशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Rapid Rail gets approval, five stations to be built in the district
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। नमो भारत कॉरिडोर परियोजना यानी रैपिड रेल के करनाल तक विस्तार को सरकार ने मंजूरी दे दी है। परियोजना के तहत जिले में पांच स्टेशन बनाए जाएंगे। नेशनल हाईवे-44 के साथ ही बनने वाले कॉरिडोर को लेकर केंद्र व राज्य सरकार के विभागों की जमीन ली जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्थानीय अधिकारी इसके लिए मुख्यालय को पत्र लिखकर स्वीकृति लेंगे। वहां से हरी झंडी के बाद ही जमीन ट्रांसफर व अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी।

उपायुक्त उत्तम सिंह के अनुसार, कुल 136 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर के अंतर्गत जिले में पांच स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके साथ-साथ इन सभी स्टेशनों पर पार्किंग व अन्य सुविधाओं से संबंधित इन्फ्रास्ट्रक्चर भी तैयार किया जाना है। जमीन आवंटित होने के बाद ही स्टेशन के लिए जगह तय होगी। उपायुक्त ने लघु सचिवालय के सभागार में नमो भारत कॉरिडोर (रैपिड रेल) परियोजना की समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में रैपिड ट्रांस सिस्टम के निर्माण के लिए जरूरी जमीन के अधिग्रहण पर विचार किया गया। परियोजना के अंतर्गत अधिग्रहण होने वाली जमीन कुछ राज्य सरकार के विभागों और केंद्रीय संस्थानों के अंतर्गत आती है, जिनके अधिग्रहण के लिए केंद्रीय मंत्रालयों से संपर्क किया जा रहा है। इसके लिए संबंधित विभाग अपने मुख्यालय में निर्माण से संबंधित जानकारी उपलब्ध करवाएंगे। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने मुख्यालय में पत्र भेजते हुए परियोजना के बारे में स्वीकृति प्राप्त करने के लिए जानकारी दें ताकि जमीन अधिग्रहण के कार्य को शीघ्र शुरू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



2021 में हुई थी ड्रोन मैपिंग

अब से पहले वर्ष 2020 में करनाल तक रैपिड रेल का प्रोजेक्ट लाने की घोषणा हुई थी। इसके बाद 2021 में ड्रोन मैपिंग कर करनाल तक का रूट तय करते हुए उन जगहों को चिह्नित किया गया, जहां एलिवेटेड ट्रैक के लिए पिलर, स्टेशन और डिपो बनाए जा सकते हैं। इस दौरान भूमि की जांच भी हुई। उस समय बताया गया था कि करनाल जिले में तीन स्टेशन बनाए जाएंगे। तब सरकार ने केवल पानीपत तक के लिए अनुमति दी थी। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रयास से इसे करनाल तक लाने के लिए दोबारा फिजिबिलिटी सर्वे किया गया था।




जिले में स्टेशनों की जगह तय
प्रोजेक्ट में दिल्ली से लेकर करनाल तक कुल 17 स्टेशन बनाए जाने की योजना है। करनाल जिले में तीन स्टेशन प्रस्तावित हैं। अंतिम स्टेशन बलड़ी के नजदीक बनाया जाना है। इससे पहले एक स्टेशन घरौंडा और दूसरा ऊंचा समाना के नजदीक निर्धारित किया गया है। इसके अलावा रेल लाइन कहां-कहां से निकलती हुई अंतिम स्टेशन तक पहुंचेगी, के बारे में ड्रोन मैपिंग में जगह तय की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed