फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   rape victiom plead for abortion

दुष्कर्म पीड़िता गर्भपात की लगा रही गुहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
rape victiom plead for abortion
दुष्कर्म के बाद अब पीड़िता पुलिस से गर्भपात की गुहार लगा रही है। उसका कहना है कि वह गैर पुरुष के अनचाहे गर्भ को रखने के पक्ष में नहीं है, लेकिन कानूनी अड़चनें उसके जी का जंजाल बनी हुईं हैं। उसने पुलिस से जल्द डीएनए जांच कराने की भी मांग की है। दूसरी ओर आरोपी युवक ने महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे को अपनाने की सहमति दी है। उसका कहना है कि महिला उसके साथ स्वेच्छा से बाहर गयी थी। इस संबंध में जानकारों का कहना है कि महिला को गर्भपात के लिए माननीय हाईकोर्ट की शरण में जाना होगा।
विज्ञापन

विगत 20 जून को कुंजपुरा थाना के अंतर्गत गांव डबरकी कलां से एक 26 वर्षीय विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। तलाश करने पर जब उसका कुछ अता पता नहीं चला तो परिजनों ने 21 जून को थाने में गुमशुदगी दर्ज करवा दी। घटना के करीब ढाई माह बाद अचानक महिला वापस घर लौटी और गांव के ही दो सगे भाइयों पर अपहरण कर बंधक बनाने और सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। साथ ही गर्भवती होने की बात कही थी। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर गांव के दो सगे भाइयों दीपक और संदीप के खिलाफ धमकी देने सामूहिक दुष्कर्म करने और एक कथित चिकित्सक के खिलाफ दवा में कोई नशीली वस्तु मिलाकर देने के आरोप में मामला दर्ज कर किया था। मामले में महिला जांच अधिकारी की ओर से पीड़िता का डीएनए टेस्ट कराया जाना है, लेकिन करीब 15 दिन बाद भी यह संभव नहीं हो सका है। सामाजिक एवं कानूनी मजबूरियों के बीच उलझी पीड़ित महिला अब पुलिस कार्रवाई की बाट जोह रही है। इसी बीच पीड़ित महिला ने मामले की जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल शशिबाला और अन्य महिला पुलिस कर्मियों के सामने स्पष्ट किया है कि वह गैर पुरुष के अनचाहे गर्भ को परिपक्व अवधि तक ले जाने के पक्ष में नहीं है। उसे कानूनी प्रक्रिया के तहत हर हाल में गर्भ से निजात ( गर्भपात की इजाजत ) दिलाई जाए।
विज्ञापन

इस संबंध में एक विधि विशेषज्ञ ने नाम न छापने के आग्रह पर बताया कि सीआरपीसी की धारा 482 के तहत केवल माननीय हाईकोर्ट को ही तीन माह तक गर्भपात की इजाजत देने का अधिकार है। इस अवधि से अधिक समय होने के बाद चिकित्सक की जांच रिपोर्ट (ओपिनियन ) अनिवार्य है। इस संबंध में थाना प्रभारी मुनीष कुमार का कहना है कि फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed