{"_id":"5d4893318ebc3e6d09550428","slug":"rape-victim-in-karnal-karnal-news-knl18285114","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर 11 साल की लड़की से किया छह दिन तक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर 11 साल की लड़की से किया छह दिन तक दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर एक नाबालिग 11 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने छह दिन तक उसके साथ अलग-अलग स्थानों पर दुष्कर्म किया और बाद में उसे करनाल स्थित घर पर ले आया। यहां पर युवक के परिजनों ने विरोध जताया तो आरोपी युवक शिवरात्रि के बहाने उसे हरिद्वार ले गया। आरोप है कि वहां पर कांवड़ियों के लिए बने एक शिविर में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद किशोरी को आरोपी ने कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया। इस पर लड़की दोबारा से आरोपी युवक के घर पहुंची तो हंगामा हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने लड़की को कब्जे में ले लिया और उसका मेडिकल कराने पर बाल भवन में छोड़ दिया। करनाल सिविल लाइन थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला अंबाला महिला थाना पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
मामले के अनुसार, 11 साल की लड़की अंबाला की है। तीन साल पहले उसके माता-पिता की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। यहीं पर उसकी आशा नामक महिला से मेल मिलाप हुआ, जो स्टेशन पर भीख मांगती है। आरोप है कि आशा ने उसे झांसा दिया कि वह उसकी शादी अपने भाई करनाल निवासी प्रवीन के साथ करा देगी। आरोप है कि एक दिन आशा उसको लेकर कुरुक्षेत्र स्टेशन पर आई और अपने भाई प्रवीन को भी वहां भी बुला लिया। आरोप है कि उसी दिन प्रवीन ने उसी अंगूठी पहना दी और सगाई करा दी। इस पर प्रवीन उसे लेकर अंबाला रेलवे स्टेशन पर ले गया और वहां पर दुष्कर्म किया। इस बारे में सिविल लाइन थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला अंबाला महिला थाना को भेज दिया गया है।