{"_id":"61b7b39c2f00f05ed01bcd04","slug":"rape-of-a-student-by-feeding-intoicants-accused-of-blackmailing-a-video-karnal-news-knl92657297","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ खिलाकर छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो बना ब्लैकमेल करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीला पदार्थ खिलाकर छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो बना ब्लैकमेल करने का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
असंध। शहर की एक कालोनी में रहने वाली 22 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने नशीला पदार्थ खिलाकर छात्रा से दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता रहा। पीड़िता के गर्भवती होने पर आरोपी ने अपने दो मामा की मदद से जबरन उसका गर्भपात करा दिया। उक्त आशय की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बीबीए की छात्रा है और उसे बैंक से अनुभव प्रमाणपत्र की आवश्यकता थी। इस दौरान आरोपी कैथल निवासी मंयक ने उसे मदद का भरोसा दिलाया जो उसकी ताई की बहन का लड़का है। आरोपी ने 12 सितंबर 2021 को बैंक में फार्म भरने के बहाने उसे जूस की दुकान पर बुलाया और नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आया तो आरोपी ने धमकी दी कि उसने पीड़िता के कई फोटो खींचे हैं और वीडियो भी बनाई है। इसके बाद पीड़िता को ब्लैकमेल कर बार-बार दुष्कर्म करता रहा। 15 अक्तूबर को पीड़िता के पेट में दर्द हुआ तो वह जांच के लिए एक निजी अस्पताल में गई, जहां डॉक्टर ने बताया कि वह गर्भवती है। पीड़िता के अनुसार जब उसने आरोपी मयंक को इसकी जानकारी दी तो उसने गर्भपात के लिए दबाव बनाया। जब पीड़िता राजी नहीं हुई तो अपने दो मामा की मदद से आरोपी ने उसे जबरन गर्भपात की दवा खिला दी। इस संबंध में महिला थाना प्रभारी कुलबीर कौर का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।