फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rape in the VIP Room at PWD Rest House

पीडब्लूडी रेस्ट हाउस के वीआईपी रूम में दुराचार

Sat, 10 May 2014 12:07 AM IST
करनाल
करनाल Updated Sat, 10 May 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन
Rape in the VIP Room at PWD Rest House
एक विवाहिता के पति को नौकरी लगाने का झांसा देकर वीरवार शाम को
विज्ञापन
पीडब्लूडी रेस्ट हाउस के वीआईवी रूम में एक व्यक्ति ने उसके साथ दुराचार किया। महिला ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को दी है।

पुलिस ने महिला का मेडिकल कराकर मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पानीपत की रहने वाली महिला ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि कष्ट निवारण समिति की एक महिला नेत्री ने रोहतक के रहने वाले एक व्यक्ति से कई दिन पहले मुलाकात कराई थी। उस व्यक्ति ने उसके पति को नौकरी दिलवाने का आश्वासन दिया था।

वीरवार शाम को आरोपी ने उसके पति के सभी कागजातों सहित घरौंडा में मिलने के लिए कहा। महिला के अनुसार उस व्यक्ति ने खुद को किसी बड़े मंत्री का भतीजा बताकर उन्हें झांसे में फंसाया। विवाहिता अपने पति के कागजात लेकर घरौंडा के रेलवे रोड पर पहुंची। दोपहर बाद लगभग साढ़े तीन बजे एक गाड़ी उसके पास आकर रुकी। बताया जाता है कि गाड़ी पर लाल बत्ती लगी थी।

आरोपी उस महिला को घरौंडा रेस्ट हाउस पर किसी व्यक्ति से मिलवाने के लिए गाड़ी में बैठा कर ले गया। विवाहिता को वीआईपी रूम में बैठाकर व्यक्ति बाहर पानी लेने के लिए चला गया और वापस आने के बाद उसने दरवाजा बंद कर लिया और मुंह बंद करके उसके साथ दुराचार किया। पीड़ित महिला किसी प्रकार से उसके चुंगल से छूटी और शोर मचाया। वह आरोपी महिला को रेस्ट हाउस पर छोड़कर फरार हो गया।

महिला पुलिस स्टेशन पहुंची और आपबीती बताई। पुलिस ने महिला के बयान पर एक व्यक्ति पवन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उधर, घरौंडा थाना के एसआई ईश्वर सिंह ने बताया कि पानीपत की रहने वाली महिला के साथ रोहतक के रहने वाले पवन कुमार के खिलाफ दुराचार की शिकायत दी है। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

एसडीओ के एक फोन पर खोल दिया वीआईपी सुईट
घरौंडा। लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस पर महिला के साथ हुए दुराचार के मामले में डीएसपी राजकुमार ने घटनास्थल का दौरा किया और मामले की जांच की। पुलिस ने सुईट नंबर दो को सील कर दिया है। डीएसपी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

इसके लिए दो पुलिस टीमों का गठन कर दिया है। वीरवार शाम को रेस्ट हाउस के एंट्री रजिस्टर में किसी वीआईपी का नाम दर्ज नहीं है, जिससे मामला काफी पेचिदा होता नजर आ रहा है कि किस प्रकार महिला व आरोपी रेस्ट हाउस में पहुंचे और किस प्रकार सूट नंबर दो खोला गया। विभाग के अधिकारियों के अनुसार बिना एंट्री के विश्राम गृह का कोई कमरा खुल नहीं सकता, इसलिए अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लग रहा है।

जब लोक निर्माण अधिकारियों से बातचीत करना चाही तो किसी भी अधिकारी से संपर्क नहीं हो पाया। कई अधिकारियों के तो मोबाइल फोन बंद आए। रेस्ट हाउस के चौकीदार फतेह सिंह ने बताया कि वीरवार दोपहर बाद एक लालबत्ती की गाड़ी रेस्ट हाउस पर पहुंची और एसडीओ का फोन आया था कि कमरा खोल दो। एसडीओ के आदेश पर कमरा खोला गया। शुक्रवार दोपहर बाद डीएसपी राजकुमार शर्मा व थाना प्रभारी गुरविंद्र सिंह पुलिस बल के साथ रेस्ट हाउस पहुंचे। पुलिस ने सभी कर्मचारियों से पूछताछ की।


आप कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला फूंका
दुराचार की घटना घटने के बाद आप कार्यकर्ता रेस्ट हाउस पर पहुंचे और उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। प्रदर्शन का नेतृत्व जगपाल सिंह शेखपुरा कर रहे थे। उन्होंने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने व आरोपी की सजा देने की मांग की।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed