फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rampal supporters gave support to the 24th day dharna, bat, Karnal

24वें दिन रामपाल समर्थकों ने दिया धरने को समर्थन

Wed, 22 Feb 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Wed, 22 Feb 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Rampal supporters gave support to the 24th day dharna, bat, Karnal
24वें दिन रामपाल समर्थकों ने दिया धरने को समर्थन - फोटो : अमर उजाला

अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति का अपनी मांगों को लेकर चल रहा धरना 24वें दिन प्रवेश कर गया, लेकिन न तो आंदोलनकारियों की मांग पूरी हुई है और न ही उनकी ओर से धरना उठाया गया है। समिति के पदाधिकारियों और सरकार द्वारा गठित पांच सदस्यीय कमेटी के बीच दूसरे दौर की वार्ता में भी मांग न माने जाने पर आंदोलनकारियों में सरकार के प्रति रोष है। वहीं, मंगलवार का संत रामपाल के समर्थक धरनास्थल पर पहुंचे और अपना समर्थन दिया।

विज्ञापन



दूसरी ओर धरनास्थल पर राजनेताओं एवं सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों का आवागमन लगातार जारी है। प्रदर्शनकारियों की ओर से भी मांगे पूरी होने तक धरना जारी रखने के अपने फैसले को दोहराया है। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के सदस्य बलवान सिंह मान ने कहा कि संघर्ष समिति की मांग बिलकुल जायज है और इसके लिए संघर्ष समिति की नौबत सरकार के अड़ियल रैवये के कारण आई है।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष नफे सिंह मान ने कहा कि उनकी मांगें पूरी होने तक धरना अनिश्चितकालीन तक जारी रहेगा। रिशालवा गांव के रामपाल सिंह की अध्यक्षता में शुरू हुआ धरने पर प्रदर्शनकारियों की ओर से उनकी मांगो को पूरी करने की जोरदार वकालत की गई। राष्ट्रीय कार्य कारिणी के निर्देशानुसार सभी जनप्रतिनिधि ब्लॉक समिति जिला परिषद पंच, सरपंच, नंबरदार व सभी पार्टियों के विधायक व सांसदों द्वारा जाटो के न्याय धरनो का समर्थन पत्र 27 फरवरी तक प्राप्त करना, धरनो और मांगो का समर्थन न करने वालों की लिस्ट जारी कर उनको भविष्य में राजनीतिक निर्णय 36 बिरादरी के भाई मिलकर चुनावों में सबक सिखाये व उनका बहिष्कार करने का ऐलना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed