फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ram will reside in Ayodhya and Lord Parashuram will reside in Karnanagari Karnal

Haryana: अयोध्या में राम और कर्णनगरी में विराजमान होंगे भगवान परशुराम

Sun, 07 Jan 2024 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो गगन तलवार, अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
गगन तलवार, अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 Jan 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Ram will reside in Ayodhya and Lord Parashuram will reside in Karnanagari Karnal
ऐसा होगा भगवान परशुराम चौक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही हरियाणा के कर्णनगरी यानी करनाल में भगवान परशुराम की प्रतिमा और फरसे स्थापित करने की तैयारी जोरशोर से चल रही है। शहर के मुगल कैनाल पार्क में भगवान परशुराम की अष्टधातु की 21 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इससे पहले पास के भगवान परशुराम चौक का सुंदरीकरण कर 16 फुट ऊंचे दो फरसे लगाए जाएंगे।

विज्ञापन


ब्राह्मण सभा के प्रधान सुरेंद्र शर्मा बड़ौता के अनुसार, 22 जनवरी तक परशुराम चौक पर फरसे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं जयपुर में 21 फुट की प्रतिमा तैयार की जा रही है, जो रामनवमी तक स्थापित होगी।
विज्ञापन


22 दिसंबर 2022 को करनाल में हुए भगवान परशुराम महाकुंभ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ब्राह्मण समाज के लिए कई घोषणाएं की थीं। इसमें परशुराम चौक का सुंदरीकरण और प्रतिमा की स्थापना भी शामिल थी। यही नहीं सीएम की घोषणा के अनुसार, परशुराम चौक सुंदरीकरण के बाद गांधी चौक तक के मार्ग का नाम भगवान परशुराम मार्ग करने की भी तैयारी है। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही कर्णनगरी में भगवान परशुराम के फरसे और प्रतिमा स्थापना का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना के अनुसार, रामनवमी के दिन करनाल में प्रतिमा स्थापना की जाएगी। इससे पहले भगवान राम जन्म भूमि पर प्राण प्रतिष्ठा के दिन कर्णनगरी के परशुराम चौक पर दो फरसे स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। दोनों ही प्रोजेक्ट पर करीब 50 लाख रुपये की लागत आएगी। इन दोनों परियोजनाओं से ब्राह्मण समाज के अलावा अन्य समाज के लोगों में भी उत्साह है।

11 फुट ऊंचे बनेंगे चबूतरे
परशुराम चौक पर फरसे और मुगल कैनाल पार्क में प्रतिमा स्थापित करने के लिए विशेष तौर पर चबूतरे बनाए जाएंगे। चौक पर बनने वाले चबूतरे की ऊंचाई 11 और पार्क में चबूतरे की ऊंचाई करीब 10 फुट रहेगी। उधर, जयपुर में प्रतिमा बनाई जा रही है। चौक का काम पूरा होने के बाद पार्क का काम शुरू होगा।

मुख्यमंत्री की घोषणा पर मुगल कैनाल पार्क में मेला राम स्कूल के नजदीक भगवान परशुराम की प्रतिमा लगाई जानी है। इसके निर्माण पर करीब 27 लाख रुपये खर्च होंगे। इस परियोजना के लिए टेंडर लगाया जा चुका है, जल्द काम शुरू हो जाएगा। इससे पहले चौक पर फरसे लगाए जाएंगे। - अभिषेक मीणा, आयुक्त नगर निगम


परशुराम चौक पर पहले सामान्य फरसे लगे थे। अब इस चौक को भव्य और आकर्षक बनाया जाएगा। 11 फुट ऊंचा चबूतरा बनने के बाद पांच-पांच फुट के दो बड़े फरसे लगेंगे। ऐसे में दूर से ही इस चौक की भव्यता नजर आएगी। - सुरेंद्र शर्मा बड़ौता, प्रधान, ब्राह्मण सभा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed