फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rajyoga not only keeps the mind but also the body healthy: Mehar Chand

राजयोग से मन ही नहीं शरीर भी रहता है स्वस्थ : मेहर चंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Rajyoga not only keeps the mind but also the body healthy: Mehar Chand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


असंध। राजयोग ध्यान से मन ही नहीं, शरीर भी स्वस्थ रहता है। इसमें जीवन की हर समस्या का हल समाया हुआ है। राजयोग के अभ्यास से हमारी सुषुप्त शक्तियां जागृत हो जाती हैं। हमें राजयोग का अभ्यास निरंतर जारी रखना चाहिए।

करनाल रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में श्रद्धालुओं को राजयोग मेडिटेशन के बारे में जानकारी देते हुए निदेशक उत्तराखंड एवं वरिष्ठ समन्वयक स्पोर्ट्स विंग भ्राता मेहर चंद ने कहा कि हर व्यक्ति भगवान को किसी न किसी रूप में याद करता है लेकिन सत्य जानकारी न होने के कारण उसकी बुद्धि भगवान की याद में एकाग्र नहीं होती।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेडिटेशन करने से आपके जीवन से नकारात्मकता बाहर हो जाएगी और सकारात्मकता उत्पन्न होगी। इससे जीवन में खुशियों से भरपूर आती है। बीके ऊषा दीदी ने कहा कि हर जिम्मेदारियों को तनाव मुक्त तरीके से करने के लिए राजयोग मेडिटेशन को दिनचर्या में अपनाएं। आत्मा का परमात्मा से मिलन ही राजयोग है। बीके नीलम दीदी ने कहा कि राजयोग का अभ्यास हमारे विचारों का शुद्धिकरण करता है, जिससे स्वत: ही हमारे कर्म श्रेष्ठ हो जाते हैं। बीके सरिता ने कहा कि राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास तनावमुक्त करेगा। उन्होंने कहा कि तनाव के मुख्य कारण हमारा अहंकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed