फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rajneesh became the district head of the commission agents association for the fourth time

Karnal News: रजनीश चौथी बार बने आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Mar 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Rajneesh became the district head of the commission agents association for the fourth time

विज्ञापन
करनाल। जिला करनाल अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान का चुनाव कराया गया। जिसमें मौजूदा जिला प्रधान रजनीश चौधरी ने कार्यकाल पूरा होने के बाद त्याग पत्र तो दिया लेकिन जिलेभर से मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधानों ने एक घंटे के बाद ही उन्हें चौथी बार सर्वसम्मति से तीन साल के लिए जिला प्रधान चुन लिया।
रजनीश चौधरी करनाल अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान तो लंबे समय से हैं। तीन साल पहले उन्हें फिर से जिला प्रधान भी बनाया गया था। इससे पहले भी वह जिला प्रधान का पद संभाल चुके हैं। इसके साथ-साथ वह हरियाणा राज्य आढ़ती एसोसिएशन के चेयरमैन भी हैं। उन्होंने आढ़तियों को ढाई प्रतिशत आढ़त (दामी) देने का मुद्दा हो या फिर बकाया राशि को देने का कई बार लंबे आंदोलनों का नेतृत्व भी किया गया है।
विज्ञापन

वह आढ़तियों के साथ-साथ श्रमिकों की समस्याओं को लेकर भी सक्रिय रहते हैं। करनाल मंडी से लेकर प्रदेशस्तर तक आढ़तियों की समस्याओं का समाधान कराते हैं, लेकिन उनका जिला प्रधान का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो गया था। जिसे लेकर उनके दुकान 384 पर वीरवार को जिलेभर की मंडियों के आढ़ती एसोसिएशनों के प्रधानों व जिला कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई थी। जिसकी अध्यक्षता करते हुए जिला प्रधान रजनीश चौधरी ने तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर पद से त्यागपत्र दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इच्छा जाहिर की कि इस बार किसी दूसरे सक्रिय साथी को जिला प्रधान बनाया जाए। कुछ नामों पर विचार तो किया गया, लेकिन एक घंटे के बाद ही रजनीश चौधरी को ही 31 मार्च 2028 तक के लिए जिला प्रधान चुन लिया गया। इसके साथ ही घरौंडा अनाज मंडी से प्रधान सुखबीर संधू को उप प्रधान और राजेश अरोड़ा को जिला सचिव बनाया गया।

मौके पर घरौंडा मंडी से प्रधान सुखबीर संधू, इंद्री मंडी से प्रधान सतपाल बैरागी, घीड मंडी से प्रधान बलबीर सिंह कंबोज, जुंडला मंडी से प्रधान सुरेश कुमार, कुंजपुरा मंडी से प्रधान योगेश गोयल, निगदू मंडी से प्रधान राजवीर सागवाल, करनाल मंडी से पूर्व प्रधान महेंद्र गर्ग, कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश टक्कर और सचिव राजेश अरोड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed